By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कलर्स के ‘मन्नत: हर खुशी पाने की’ में मल्ला के विश्वासघात से बदलेगा सब कुछ 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

कलर्स के ‘मन्नत: हर खुशी पाने की’ में मल्ला के विश्वासघात से बदलेगा सब कुछ 

Lokesh Badoni
Last updated: July 29, 2025 1:48 pm
Lokesh Badoni Published July 29, 2025
Share
SHARE

क्या उसे बचाने वाला हाथ वही होगा जिसकी उसे सबसे कम उम्मीद थी?

मुंबई । जब दुनिया उसे गुनहगार ठहराती है, तो अतीत से एक अनदेखा हमदर्द उसकी किस्मत बदलने के लिए सामने आता है। कलर्स का शो ‘मन्नत: हर खुशी पाने की’ एक ऐसे तूफान में प्रवेश कर रहा है जहां इंसानियत और बेरहमी आमने-सामने हैं, और एक औरत की दुनिया पूरी तरह बिखरने लगती है। मन्नत (आयशा सिंह द्वारा निभाया गया किरदार), जो राज़ों और ज़ख्मों का बोझ उठाए हुए है, एक नई शुरुआत करने के लिए गरीब बच्चों के लिए ‘मेजबानी’ में एक चैरिटी भोज आयोजित करती है—यह भोज सलूजा परिवार की शान और मान का प्रतीक है। विक्रांत (अदनान खान) के साथ यह दिन खुशियों, मुस्कान और एक दूसरा मौका पाने का प्रतीक बनना था।

लेकिन इस नेकी की रौशनी के पीछे छिपी है एक ऐसी साजिश जो ज़िंदगियां तबाह कर सकती है। मल्ला (शरैन खंडूजा द्वारा निभाया गया किरदार), जिसे अब सच्चाई का पता चल चुका है कि मन्नत असल में ऐश्वर्या (मोना वासु) की बेटी है, पुनीत (अबीर सिंह) के साथ मिलकर एक शातिर जाल बुनती है। आटे में ज़हर मिलाकर, वह इस जश्न को तबाही में बदल देती है। कुछ ही पलों में बच्चों की हँसी चीखों में बदल जाती है, और एक के बाद एक बच्चे गिरने लगते हैं। अफरातफरी मच जाती है। और फिर — अविश्वसनीय बात — सभी सबूत मन्नत की ओर इशारा करते हैं।

हथकड़ियों में घसीटे जाते समय मन्नत, निर्दोष होने की गुहार लगाती है, लेकिन उसके स्वर आरोपों के शोर में दब जाते हैं। खुद ऐश्वर्या कहती हैं कि यह आटा उस विक्रेता से आया जिसे मन्नत ने चुना था। अब जब हर कोई मन्नत के खिलाफ खड़ा हो गया है, एक सवाल बाकी रह जाता है— क्या कोई है जो उसकी मदद को आगे आएगा?

क्या वह कोई भरोसेमंद व्यक्ति होगा? या कोई ऐसा जो उसके अतीत से जुड़ा है, और एक सच्चाई से बंधा है जिससे मन्नत अब तक अनजान है? यह जवाब सबकुछ बदल सकता है — पुराने रिश्तों को फिर से जगा सकता है, छिपे हुए राज़ों को उजागर कर सकता है, और उस खेल को नया मोड़ दे सकता है जिसमें प्यार, खून और विश्वासघात सब कुछ दांव पर है। क्योंकि इस खेल में, चीज़ें वैसी कभी नहीं होती जैसी दिखती हैं। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘मन्नत’ देने जा रहा है अब तक का सबसे धमाकेदार ट्विस्ट!

देखिए ‘मन्नत: हर खुशी पाने की’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10:00 बजे सिर्फ कलर्स पर

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?