By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कलियर के पास बरसाती नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

कलियर के पास बरसाती नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Lokesh Badoni
Last updated: July 27, 2025 11:12 am
Lokesh Badoni Published July 27, 2025
Share
SHARE

अलीगढ़ से परिवार के साथ पिरान कलियार शरीफ में आए थे जियारत करने

रुड़की। रुड़की के पास पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में परिवार के साथ जियारत करने आए दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने परिवार के साथ धनौरी रतमऊ नदी पर बने बावनदर्रा में नहा रहे थे, इसी दौरान वहां पर बने कुंड में डूबने से उनकी मौत हो गई। दोनों यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि उससे पहले ही परिजन दोनों भाइयों के शव लेकर चले गए थे। जानकारी के मुताबिक यूपी के अलीगढ़ जिले के राव हजीरा डेल कोतवाली नगर के रहने वाले सगे भाई आरसीन (18 साल) और दानिश (19) पुत्र आतिर अपनी मां नाजमा व भाई इमरान के साथ पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए थे।
बताया गया है कि रविवार सुबह वह अपनी मां और भाई के साथ धनौरी में रतमऊ नदी पर बावन्दरी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां पर बने एक कुंड में दोनों भाई डूबने लगे। मां ने अपने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों को बचाने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक दोनों भाई डूब चुके थे।
इसके बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला। परिजन कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, जिसके बाद परिजन भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस कराकर दोनों के शव लेकर चले गए। पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दो युवकों की बावन्दरी के कुंड में डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन परिजन उन्हें लेकर पुलिस के पहुंचने से पहले जा चुके थे।
बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियों और बरसाती गदेरो की जल स्तर बढ़ा हुआ है। इसीलिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वो नहाते समय नदियों में ज्यादा अंदर तक न जाए। किनारों पर बैठ कर ही नाहे। फिर भी कुछ लोग पुलिस-प्रशासन की चेतावनियों को अनसुना करते है, और अपनी जान जोखिम में डालते है।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?