By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली की वर्षो पुरानी लो वोल्टेज, अल्प पेयजल श्राव की समस्या का डीएम ने किया अब स्थायी समाधान; स्वीकृति चैक जारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली की वर्षो पुरानी लो वोल्टेज, अल्प पेयजल श्राव की समस्या का डीएम ने किया अब स्थायी समाधान; स्वीकृति चैक जारी

Lokesh Badoni
Last updated: July 22, 2025 11:38 am
Lokesh Badoni Published July 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल का आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली दौरे क्षेत्र के लिए कारगर साबित हुआ जहां डीएम ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी विद्युत, पेयजल समस्या का समाधान के लिए बजट जारी कर दिया है। क्षेत्र में जंगल के बीच में गुजर रही विद्युत लाईन बाधित हो जाती थी जिसका स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने धनराशि जारी कर दी है। इसी प्रकार पाईप लाईन छोटी होने के कारण पेयजल समस्या बनी रहती थी जिसका स्थायी समाधान करते हुए बड़ी पेयजल लाईन के लिए 3.79 लाख की धनराशि जारी कर दी है, युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर ही अपना कमिटमेंट पूर्ण करते हुए क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी विद्युत, पेयजल समस्या से स्थायी समाधान कर दिया है।
सहसपुर ब्लाक में मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती आपदा प्रभावित गांव बटोली की पेयजल योजना निर्माण हेतु जिला प्रशासन ने धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बटोली पेयजल योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण शाखा को 3.79 लाख की धनराशि अवमुक्त करते हुए शीघ्र योजना को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए है।
मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली का सड़क संपर्क टूटने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थी। इस दौरान डीएम ने प्रभावितों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए मौके पर ही प्रत्येक परिवार को 4-4 हजार प्रतिमाह की दर से तीन महीने के लिए एडवांस धनराशि भी जारी की थी। जिलाधिकारी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने बटोली गांव में शिविर लगाया गया। अतिवृष्टि के कारण खाई युक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ता, जिसे बनाने में महीनों का समय लगता, जिला प्रशासन ने रातों रात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया। वर्षाकाल में पूरे 03 महीने तक रास्ता सुचारू रखने के लिए क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी भी तैनात की गई है। तथा अस्थायी हैलीपेड निर्माण को भूमि चयन आदि कार्यवाही कर ली गई है।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया था। इस क्रम में आपदा प्रभावित गांव की पेयजल योजना को भी जिलाधिकारी ने अविलंब स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त करा दी है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी के निर्देशों पर योजना की पत्रावली 21 जुलाई को जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण शाखा को 3.79 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। अपर मुख्य अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कार्य पूर्ण होने के उपरांत जीओ टैग फोटोग्राफ के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला पंचायत को उपलब्ध कराने को कहा है।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?