By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पीसीओएस आपके प्रेगनेंसी की संभावनाओं को कैसे प्रभावित करता है और समय रहते इसका डायग्नोसिस ज़रूरी क्यों है
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

पीसीओएस आपके प्रेगनेंसी की संभावनाओं को कैसे प्रभावित करता है और समय रहते इसका डायग्नोसिस ज़रूरी क्यों है

Lokesh Badoni
Last updated: July 17, 2025 12:13 am
Lokesh Badoni Published July 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। आज हममें से कई लोगों ने अपने किसी परिचित से या सोशल मीडिया पर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) के बारे में सुना हुआ है लेकिन पीसीओएस के फीज़िकल इमपेक्ट की जानकारी अधिकाधिक तौर पर शहरी आबादी में ही पाई जाती है। डॉ. विनीता कुमारी, फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, रांची द्वारा बताया गया की रीप्रोडक्टिव हेल्थ और फर्टिलिटी पर इसके प्रभावों के बारे में अभी भी काफी कम लोग जानते हैं।

रीप्रोडक्टिव एज की महिलाओं में सबसे ज़्यादा पाया जाने वाला हॉरमोनल डिसऑर्डर पीसीओएस है, जो हर 10 में से 1 महिला को होता है। बीएमसी हेल्थ द्वारा दिल्ली में कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर की गई एक स्टडी में पाया गया है कि उनमें से 17.4% पीसीओएस से प्रभावित थीं। पीसीओएस त्वचा, वजन, मूड और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है और अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो यह महिला की गर्भधारण की क्षमता को प्रभावित करता है।

पीसीओएस आपके गर्भवती होने की क्षमता को कैसे प्रभावित करता है
पीसीओएस का मुख्य कारण हॉरमोनल इम्बै़लन्स है। पीसीओएस से पीड़ित ज़्यादातर महिलाओं में इंसुलिन रजिस्टेंस (प्रतिरोध) होता है, जो ओव्यूलेशन को इंमपेक्ट करता है। बिना ओव्यूलेशन के शरीर में कोई एग नहीं बन पाता जो प्रेग्नेंसी के लिए अहम होता है। और अगर इन महिलाओं में ओव्यूलेशन होता भी है, तो एग की क्वालिटी खराब के चांसेस काफी ज़्यादा होती है। पीसीओएस एण्ड्रोजेन्स भी बढ़ाता है, और इससे मुंहासे, चेहरे पर बाल या सिर पर बालों का पतला होना जैसी शारीरिक लक्ष्ण भी सामने आते हैं।

जल्दी डायग्नोसिस और समय पर कदम उठाना क्यों महत्वपूर्ण है

PCOS को जितना जल्दी डायग्नोज़ किया जा सके, फर्टिलिटी क्षमता बनाए रखने और जटिलताओं से बचने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। अनियमित पीरियड्स, अचानक वजन बढ़ना या मुंहासे होने पर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के ज़रिए एएमएच (एंटी-मुलरियन हार्मोन), टेस्टोस्टेरोन के स्तर और एंट्रल फॉलिकल काउंट (एएफसी) जैसे फर्टिलिटी क्षमता कि शुरुआती जांच करवानी चाहिए। फर्टिलिटी के अलावा, समय पर डायग्नोसिस और नियंत्रण से टाइप 2 डायबिटीज, एंडोमेट्रियल समस्याओं और हार्ट संबंधी बीमारी जैसे खतरों से बचा जा सकता है।

पीसीओएस प्रबंधन में निरंतरता शामिल है
पीसीओएस को पूरी तरह से ‘ठीक’ नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे काफ़ी हद तक मैनेज किया जा सकता है। 5-10% तक वजन कम करने से भी ओव्यूलेशन और पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं। नियमित गतिविधि, कम चीनी और बैलेंस्ड खानपान, एवं बेहतर नींद हार्मोनल बैलेंस पर काफी हद तक पॉज़िटिव प्रभाव डाल सकती है। प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए, ओव्यूलेशन इंडक्शन, आईयूआई, या आईवीएफ जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। जब पीसीओएस को अच्छी तरह से मैनेज किया जाता है तो अक्सर गर्भधारण सफल रहता हैं।

पीसीओएस आम है, लेकिन यह आपकी फर्टिलिटी के सफर को परिभाषित नहीं करता है। शुरुआती अवेयरनेस, पर्सनलाइज़ मेडिकल हेल्प और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट के साथ, आप अपने रीप्रोडक्टिव फ्यूचर को सुरक्षित कर सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ माता-पिता बनने की ओर बढ़ सकते हैं।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?