By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को गति देने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ किया गठजोड़
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को गति देने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ किया गठजोड़

Lokesh Badoni
Last updated: July 2, 2025 4:05 pm
Lokesh Badoni Published July 2, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू्) पर हस्ताक्षर किया है। रतलाम, मध्य प्रदेश में 27 जून को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव के दौरान एमओयू को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।
इस समझौते के तहत अगले तीन साल तक इच्छुक एवं चुनिंदा एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से निशुल्क ट्रेनिंग सपोर्ट प्रदान करते हुए राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोग्राम की प्रमुख पहल में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग, सेमिनार और वर्कशॉप शामिल हैं, जिनकी मदद से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एमएसएमई का कौशल विकास किया जाएगा, ग्राहकों तक उनकी पहुंच बढ़ाई जाएगी और ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों रिटेल चैनल्स पर बाजार तक पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार प्रोग्राम से जुड़े एमएसएमई को उनकी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगी।
2019 में लॉन्च की गई वॉलमार्ट वृद्धि पहल एक सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसे भारत के एमएसएमई सेक्टर को अपना आधुनिकीकरण करने, विस्तार करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत वॉलमार्ट की ग्लोबल सप्लाई चेन की विशेषज्ञता और फ्लिपकार्ट की राष्ट्रव्यापी ई-कॉमर्स की पहुंच को साथ लाया गया है, जिससे एमएसएमई को निशुल्क ट्रेनिंग, मेंटरिंग और फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिजनेस एडवाइस मिलती है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है। अगले चरण में 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई तक पहुंचने के लिए इस प्रोग्राम के तहत साझेदारियां की जा रही हैं।
वॉलमार्ट इंटरनेशनल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सप्लायर डेवलपमेंट, सोर्सिंग जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, ‘भारत का एमएसएमई सेक्टर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के मुहाने पर खड़ा है और इसी से यह तय होगा कि यह सेक्टर कैसे विकास करेगा, इनोवेट करेगा और ग्लोबल मार्केट से कनेक्ट करेगा। मध्य प्रदेश सरकार के साथ हमारी साझेदारी एमएसएमई को डिजिटल रूप से तैयार होने, प्रतिस्पर्धी बनने और दुनियाभर में अपनी पहुंच को बढ़ाने में सक्षम बनाने के विजन को रेखांकित करती है। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हमारा लक्ष्य इन उद्यमियों को जरूरी बिजनेस स्किल, मार्केट एक्सेस और भारत व वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने के लिए जरूरी रणनीतिक टूल्स प्रदान करते हुए सशक्त करना है। भविष्य में हम भारत में और भी रास्ते खुलने की उम्मीद कर रहे हैं।’
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह साझेदारी मध्य प्रदेश में छोटे कारोबारियों को डिजिटल होने, विस्तार करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के साझा इकोसिस्टम के माध्यम से हमें विश्वास है कि स्थानीय उद्यमियों को विकास के लिए जरूरी टूल्स, एक्सपोजर एवं सपोर्ट मिल सकेगा।’
आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी पारुल सोनी ने कहा, ‘डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, रणनीतिक कौशल विकास एवं मार्गदर्शन प्रदान करना और बाजार तक पहुंच को बढ़ाना, आज के समय में एमएसएमई के विकास के लिए जरूरी तीन स्तंभ हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हम उद्यमियों को ट्रेनिंग एवं पर्सनलाइज्ड गाइडेंस के माध्यम से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विस्तार कर सकें, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें और समावेशी आर्थिक विकास को गति दे सकें।’
मध्य प्रदेश और हरियाणा में अब तक हुई साझेदारियों को आगे बढ़ाते हुए वॉलमार्ट वृद्धि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी एमओयू करने के लिए तैयार है, जिससे देशभर में एमएसएमई को सशक्त बनाया जा सके।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?