By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: फोनपे और HDFC बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के लिए पार्टनरशिप की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

फोनपे और HDFC बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के लिए पार्टनरशिप की

Lokesh Badoni
Last updated: June 27, 2025 4:08 pm
Lokesh Badoni Published June 27, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। फोनपे ने HDFC बैंक के साथ मिलकर ‘फोनपे HDFC बैंक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह को-ब्रांडेड कार्ड सेगमेंट में फोनपे का पहला कदम है। HDFC बैंक के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड्स की यह नई सीरीज भारतीय ग्राहकों की बदलती वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई है, खासकर फोनपे प्लेटफ़ॉर्म पर UPI से की जाने वाली खर्चों पर शानदार फ़ायदे देती है।

HDFC बैंक और फोनपे की यह रणनीतिक पार्टनरशिप, दोनों की बैंकिंग और फिनटेक ताक़त का बेहतरीन उपयोग कर, क्रेडिट कार्ड्स को ज़्यादा आसान और यूज़र-फ़्रेंडली बनाती है। ‘Ultimo’ और ‘UNO’ वेरिएंट में उपलब्ध ये कार्ड रिचार्ज, बिल पेमेंट, ट्रैवेल, ऑनलाइन शॉपिंग, किराने का सामान और कैब जैसे लोकप्रिय खर्चों के कैटेगरी पर रिवॉर्ड्स देते हैं। साथ ही, कार्ड UPI के साथ भी आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं, जिससे यूज़र्स अपने रोज़मर्रा के खर्चों का पेमेंट क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं और UPI QR द्वारा सक्षम बड़े मर्चेंट, नेटवर्क पर कार्ड रिवॉर्ड्स का भी फ़ायदा उठा सकते हैं।

इस लॉन्च पर फोनपे की चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर, कंज्यूमर पेमेंट्स, सोनिका चंद्रा जी का कहना है, कि “हम HDFC बैंक के साथ अपने पहले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं। यह लॉन्च दिखाता है कि हम अपने इस बड़े यूज़र्स के समूह को नए-नए फाइनेंशियल सोल्यूशंस देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह कार्ड फोनपे ग्राहकों को उनके रोज़मर्रा के खर्चों पर फ़ायदे देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उन्हें बिल पेमेंट, रिचार्ज और ट्रैवेल बुकिंग जैसी चुनिंदा कैटेगरी पर 10% रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। इसके अलावा, कस्टमर लाखों UPI मर्चेंट पर आसानी से इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हमें विश्वास है कि HDFC बैंक के साथ हमारी रणनीतिक पार्टनरशिप, इस कार्ड द्वारा दिए जाने वाले फ़ायदों के साथ, लाखों भारतीयों के लिए क्रेडिट कार्ड अनुभव को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।”

HDFC बैंक के कंट्री हेड – पेमेंट्स, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर फाइनेंस और मार्केटिंग, पराग राव जी ने कहा हैं, कि “भारत के सबसे बड़े कार्ड जारीकर्ता के तौर पर, हमारा मकसद हमेशा अपने ग्राहकों के लिए शानदार और उनकी ज़रूरतों के हिसाब से ऑफर बनाना और क्रेडिट तक उनकी पहुँच को आसान बनाना रहा है। फोनपे के साथ हमारी साझेदारी हमें डिजिटल युग के उपभोक्ताओं तक पहुँचने का अवसर देती है। जिससे क्रेडिट कार्ड को और भी किफायती और रोजाना के उपयोग के लायक बनाया जा सकेगा, खासकर UPI के ज़रिए, जो अब भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस को-ब्रांडेड कार्ड से, ग्राहकों को हमारे भरोसेमंद क्रेडिट कार्ड प्लेटफॉर्म और फोनपे के शानदार डिजिटल अनुभव, दोनों का फ़ायदा मिलेगा।”

‘Ultimo’ वेरिएंट ग्राहकों को शानदार रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करता है, जिसमें शामिल हैं:
● फोनपे ऐप पर बिल पेमेंट, रिचार्ज, फोनपे के ज़रिए ट्रैवेल बुकिंग और पिनकोड (फोनपे का हाइपरलोकल डिलीवरी ऐप) पर ख़रीदारी जैसी कैटेगरी में खर्च पर 10% रिवॉर्ड पॉइंट।
● प्रमुख ऑनलाइन मर्चेंट के साथ खरीदारी पर 5% रिवॉर्ड पॉइंट।
● कार्ड का उपयोग करके किए गए सभी UPI स्कैन और पे ट्रांजेक्शन पर 1% रिवॉर्ड पॉइंट।
● प्रति तिमाही दो डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस।
योग्य फोनपे यूज़र्स सीधे फोनपे मोबाइल ऐप पर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं, ऐप्लिकेशन प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल है। एक बार जब कार्ड HDFC बैंक द्वारा जारी कर दिया जाता है, तो यूज़र्स कार्ड को फोनपे पर लिंक कर सकते हैं और UPI के ज़रिए मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं। यूज़र्स फोनपे ऐप के ज़रिए अपने कार्ड को मैनेज और अपने मंथली क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट भी कर सकते हैं।

यह कार्ड कई चरणों में योग्य फोनपे यूज़र्स को दिया जाएगा।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?