By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: योगी आदित्यनाथ ने साहिबाबाद में सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास किया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
UPदिल्ली

योगी आदित्यनाथ ने साहिबाबाद में सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास किया

Lokesh Badoni
Last updated: June 26, 2025 9:14 am
Lokesh Badoni Published June 26, 2025
Share
SHARE

ग़ाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ, तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद ज़िले के साहिबाबाद में सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास किया। यह नया केंद्र सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड तथा ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक साझेदारी का परिणाम है, जिसे उत्तर प्रदेश में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यह डेटा सेंटर न केवल उत्तर प्रदेश की डिजिटल क्षमता को सशक्त बनाएगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम भी सिद्ध होगा। भारत में निर्मित यह इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारे नागरिकों की डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता और सेवाओं की पहुंच को नई ऊंचाई देगा। इससे युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे और देश को डिजिटल संप्रभुता प्राप्त होगी।
चेतन प्रकाश जैन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कहा सीईएल में, राष्ट्र निर्माण का हमारा संकल्प हमेशा से ही नवाचार, संवहनीयता और आत्मनिर्भरता पर आधारित रहा है। हमारे साहिबाबाद परिसर में स्थित ग्रीन डेटा सेंटर, सही मायने में डिजिटल अचसंरचना की दिशा में एक बड़ी छलांग है, जिसे ऊर्जा की कम खपत करने वाला, पूरी तरह सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार बनाया गया है। ईएसडीएस के साथ अपनी इस साझेदारी के ज़रिये, हम भारत की डिजिटल और पर्यावरण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संवहनीयता को आधुनिक क्लाउड तथा डेटा सेंटर टेक्नोलॉजी से जोड़ रहे हैं। मॉड्यूलर पीओडीएस, स्मार्ट कूलिंग और 30 मेगावाट की क्षमता वाला यह केंद्र उत्तर प्रदेश की डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश के आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति देने वाले इंजन की भूमिका निभाएगा।”
पीयूष सोमानी, सीएमडी एवं सीईओ, ईएसडीएस सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड ने कहा ईएसडीएस में, हमारा विज़न हमेशा से ही सस्टेनेबल, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इकोसिस्टम का निर्माण करना रहा है, जो अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र को भी सशक्त बनाए। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में इस डेटा सेंटर को टियर 3/टीआईए /अपटाइम मानदंडों के अनुरूप बनाया गया है, तथा इसे हर फ्लोर पर 200 हाई-डेंसिटी रैक, 30 मेगावाट की क्षमता और 40 जीबीपीएस की कनेक्टिविटी के लिए तैयार किया गया है। अपने पेटेंट किए गए नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित अचसंरचना को सीईएल के विज़न के साथ जोड़कर, हम सस्टेनेबल और सुरक्षित तरीके से आत्मनिर्भर भारत को गति दे रहे हैं, साथ ही डिजिटल इंडिया और ग्रीन इंडिया अभियानों को भी सशक्त बना रहे हैं।
सीईएल को नवाचार, सस्टेनेबल और राष्ट्र की प्रगति पर विशेष ध्यान देने वाले संस्थान के तौर पर जाना जाता है, जिसने उच्च-क्षमता वाले एक ऐसे डेटा सेंटर की ज़रूरत महसूस की जो ऊर्जा की बचत करता हो, पूरी तरह सुरक्षित हो, साथ ही भारत के डिजिटल एवं पर्यावरण से जुड़े लक्ष्यों के अनुरूप हो। साहिबाबाद परिसर में ग्रीन डाटा सेंटर की स्थापना, उसी सोच को साकार करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
उत्तर प्रदेश बड़ी तेज़ी से डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का केंद्र बनता जा रहा है। सीईएल का ग्रीन डेटा सेंटर कुशल लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करके, स्थानीय स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहन देकर, तथा अलग-अलग स्टार्टअप्स, उद्यमों तथा सरकारी उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करके इस गति को और तेज़ करेगा।
उम्दा प्रदर्शन, सस्टेनेबल और सुरक्षा पर आधारित इस केंद्र में निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध होंगी:
* हाई-डेंसिटी कंप्यूटिंग के लिए मॉड्यूलर पीओडीएस
* 30 मेगावाट की क्षमता, जो हर मंज़िल पर 200 रैक तक विस्तार योग्य है
* स्मार्ट कूलिंग और रिफ्लेक्टिव रूफिंग
* वर्षा जल संचयन और ऊर्जा की कम खपत वाला डिज़ाइन
* मल्टी-आईएसपी सपोर्ट के साथ 40 जीबीपीएस रिंग फाइबर
* क्लाउड और डीआर प्रतिरूपण के लिए डुअल 10 जीबीपीएस लिंक
ईएसडीएस सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड 19 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाएँ प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है, जिसके साथ की गई साझेदारी इस परियोजना की सफलता के लिए बेहद अहम रही है। ईएसडीएस की पेटेंट तकनीक और प्रबंधित सेवाएँ यह सुनिश्चित करती हैं कि, यह केंद्र वैश्विक मानकों को पूरा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय मिशनों को भी अपना सहयोग दे।
इस सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का लक्ष्य राजनीतिक तौर पर राष्ट्रीय परिसंपत्तियों के निर्माण में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की मिसाल कायम करना है, जो डिजिटल रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जागरूक भारत की नींव रखेगा।

You Might Also Like

एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन

ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू

realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition

realme ने आगामी realme 16 Pro Harry Potter Edition के Hogwarts Inspired Design से पर्दा उठाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
  • पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति
  • अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया
  • आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?