उत्तरकाशी, 08 जून 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 09 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पुरोला उत्तरकाशी आ रहे हैं। 43 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे उप जिला अस्पताल का शिलान्यास करेंगे । पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जानकारी देते हुएं बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने पुरोला विधानसभा की जनता की आकांक्षाओ के अनुरूप विभिन्न योजनाओं की सौगात दी है। विधायक दुर्गेश लाल ने बताया कि 9 जून को मुख्यमंत्री उप जिला अस्पताल के शिलान्यास के साथ मोरी -सांकरी -जखोल मोटर मार्ग के हॉट मिक्सिंग कार्य का भी शुभारंभ करेंगे । विधायक दुर्गेश लाल ने कहा मुख्यमंत्री 09 जून 2025 को अपराह्न 12:30 बजे खेल मैदान हैलीपेड पुरोला पर उतरने के बाद 12:40 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे जहां जनपद में यमुना वैली के अंतर्गत विधानसभा पुरोला की संपूर्ण तथा विधानसभा यमुनोत्री की आंशिक विभिन्न विकास योजनाओं के भूमि–पूजन/ शिलान्यास/ लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। भाजपा नेता पुरोला आगमन को लेकर खुशी जाहिर करते भाजपा नेता लोकेश उनियाल ने कहा कि विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में पुरोला विधानसभा विकास के नित नए कृतिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्र को लेकर पुरोला विधानसभा में करोड़ों रुपयों के कार्य किए जा रहे । अस्पतालों को उच्चीकरण किया जा रहा हैं , जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में उतरोतर वृद्धि हो रही हैं। सड़कों के सुधारीकरण व नई सड़कों के निर्माण को लेकर भी करोड़ों की योजनाएं गतिमान है।
