By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एक जून को डीआईटी यूनिवर्सिटी में प्रवेश काउंसलिंग, पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंड

एक जून को डीआईटी यूनिवर्सिटी में प्रवेश काउंसलिंग, पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई

Lokesh Badoni
Last updated: May 29, 2025 5:37 am
Lokesh Badoni Published May 29, 2025
Share
SHARE

देहरादून — अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी डीआईटी यूनिवर्सिटी 1 जून 2025 को अपने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परामर्श (एडमिशन काउंसलिंग) सत्र आयोजित करने जा रही है। इस सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

जानकारी देते हुए डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जी रघुरामा ने बताया कि डीआईटी यूनिवर्सिटी नैक द्वारा ‘ए’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में उल्लेखनीय पहचान हासिल की है। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में, इसने 467 प्रतिभागी संस्थानों में से फ़ार्मेसी श्रेणी में 81वां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी इम्पैक्ट रैंकिंग 2024 मे यूनिवर्सिटी को 96 भारतीय संस्थानों में से 17वां स्थान मिला। वहीँ 70 से अधिक विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों की पेशकश करती है, जिनमें
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग, डिजाइन, लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट , फिजिकल साइंसेज, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, कंप्यूटिंग, नर्सिंग, हेल्थ केयर प्रोफेशन पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों का संचालन 250 से अधिक प्रख्यात शिक्षकों द्वारा किया जाता है जो छात्रों को समर्पित, समग्र और परिवर्तनकारी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यूनिवर्सिटी ने हाल ही में चिप डिजाइन, इलेक्ट्रिक वाहन, सस्टेनेबल सिटी प्लानिंग, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए जमाने के पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है, जो छात्रों को भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।

अधिक जानकारी देते हुए डीआईटी यूनिवर्सिटी के एडमिशन हेड अभिनव नन्दा में बताया कि प्लेसमेंट के क्षेत्र में डीआईटी यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा है जिसमें 455 से अधिक कंपनियों ने कैंपस में भाग लिया और 1550 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दिए। पालो ऑल्टो नेटवर्क्स द्वारा दिए गए 58 लाख रुपये प्रति वर्ष के उच्चतम पैकेज ने इस सफलता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

यूनिवर्सिटी को एडोब, अमेज़न, ओरेकल, एक्सेंचर, इंफोसिस, डेलॉइट जैसी नामचीन कंपनियों का सतत समर्थन प्राप्त है, जो इसकी गुणवत्ता और प्रतिभाशाली छात्रों में विश्वास का प्रमाण है।

डीआईटी यूनिवर्सिटी शिक्षा के पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लेती है। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

You Might Also Like

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?