पुरोला उतरकाशी
आज सेवा भारती पुरोला की जिला अध्यक्ष सेवा भारती शांति सेमवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी की बैठक आहूत की गई जिसमें पिछले सेवा कार्यों की समिक्षा की गई है। जिलामंत्री आलोक विजल्वाण ने कहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुसांगिक संगठन सेवा भारती वर्षों से सेवा कार्यों के माध्यम से जुग्गी, झोपड़ियों बस्तियों में विखरा हिन्दू समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वावलम्बन, संस्कारों ,व सेवा कार्यों के माध्यम से जोड़कर समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करते हुए आ रहें हैं।

Contents
पुरोला उतरकाशीआज सेवा भारती पुरोला की जिला अध्यक्ष सेवा भारती शांति सेमवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी की बैठक आहूत की गई जिसमें पिछले सेवा कार्यों की समिक्षा की गई है। जिलामंत्री आलोक विजल्वाण ने कहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुसांगिक संगठन सेवा भारती वर्षों से सेवा कार्यों के माध्यम से जुग्गी, झोपड़ियों बस्तियों में विखरा हिन्दू समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वावलम्बन, संस्कारों ,व सेवा कार्यों के माध्यम से जोड़कर समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करते हुए आ रहें हैं।सह विभाग मंत्री आचार्य लोकेश बडोनी ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। बडोनी ने कहा है कि समाज में समरसता का भाव जगाने हेतु सेवा बस्तियों में अपने देश का समाज शिक्षित संस्कारित स्वावलंबी बनें। इस स्वप्नको साकार करने हेतु सेवा भारती अपने समाज की अभावग्रस्त, बस्तियों, में पहुंच कर विविध सेवा कार्यों के माध्यम से प्रयासरत हैं । इसके लिए हम सभी मिलकर इस श्रेष्ठ कार्य में हाथ बढ़ाएं ।जब तक हमारा राष्ट्र विश्व का सर्वमान्य एवं सर्वोच्च राष्ट्र ना बन जाएं । बैठक में सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जयवीर केंतुरा, शिक्षिका मीना सेमवाल . श्रीमति रेखा रावत, श्रीमति अर्चना, आशा, ललीता , प्रभा रतुडी, उपस्थित थे।
