By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हरिद्वार सिडकुल थाने को मिला अपना भवन, डीपीजी ने किया उद्घाटन 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

हरिद्वार सिडकुल थाने को मिला अपना भवन, डीपीजी ने किया उद्घाटन 

Lokesh Badoni
Last updated: April 29, 2025 9:48 am
Lokesh Badoni Published April 29, 2025
Share
SHARE

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए थाने की सौगात मिल गई। अभी तक पुलिस चौकी के भवन में चल रहे सिडकुल थाने को अब अपना नया भवन मिलने जा रहा है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मंगलवार को सिडकुल स्थित आईएमसी चौक पर प्रस्तावित थाना भवन का विधिवत शिलान्यास किया। नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। औद्योगिक क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल की इस शानदार पहल से सिडकुल के उद्यमियों के अलावा आम जनता को भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दीपम सेठ को मौके पर सेरिमोनियल गार्द की ओर से सलामी दी गई। इसके उपरांत उन्होंने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से नए थाना भवन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। नया थाना भवन औद्योगिक क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अनुसार भवन का स्वरूप वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान में संचालित थाना सिडकुल को इसी भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक जितेन्द्र मेहरा, नगर क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र चौधरी, सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि नया भवन न केवल पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि उद्यमियों व आमजन को बेहतर सुरक्षा और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराएगा। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बेहतर कानून व्यवस्था के लिए ठोस भौतिक ढांचे की आवश्यकता होती है, और यह नया थाना भवन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?