By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: यूसीसी पोर्टल पर कार्मिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें : सीडीओ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

यूसीसी पोर्टल पर कार्मिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें : सीडीओ

Lokesh Badoni
Last updated: April 28, 2025 11:38 am
Lokesh Badoni Published April 28, 2025
Share
SHARE

यूसीसी पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के पंजीकरण को लेकर सीडीओ ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। जनपद में सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों का यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह एवं अन्य सेवाओं के पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के विवाह एवं अन्य सेवाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि देहरादून जनपद में 87 प्रतिशत सरकारी कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है।
लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और विद्युत विभाग में कार्मिकों के पंजीकरण की धीमी प्रगति और संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग न करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य विकास अधिकारी सख्त निर्देश दिए कि विभागीय कार्मिकों का यूसीसी पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। पंजीकरण के लिए जो कार्मिक छूट गए है, आगे से उनका पंजीकरण करवाने के बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि यूसीसी से संबंधित सेवाएं, विशेष रूप से विवाह पंजीकरण के क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने एवं सरकारी कार्मिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जाए। जहां पर तकनीकी समस्या आ रही है, उसको संज्ञान में लाया जाए। ताकि तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान कराया जा सके। बैठक में बताया गया कि जनपद देहरादून के सरकारी कार्यालयों में आउट सोर्स, संविदा, दैनिक सहित कुल 30831 कार्मिक कार्यरत है। इसमें से 6150 विवाहित कार्मिकों में से 5321 कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है। इसके साथ ही तलाकशुदा 70 कार्मिकों में से 26 कार्मिकों का भी पंजीकरण हो चुका है। पुलिस विभाग में 146, स्वास्थ्य में 49, शिक्षा में 70, लोनिवि में 92, सिंचाई में 59, पीएमजीएसवाई में 22 कार्मिक एवं अन्य विभागों सहित 829 कार्मिक पंजीकरण के लिए अवशेष है। जिनके पंजीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन है। वीसी में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, समन्वयक आईएमआईएस कमल किरन सहित वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स
  • 12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?