By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख

Lokesh Badoni
Last updated: April 25, 2025 10:18 am
Lokesh Badoni Published April 25, 2025
Share
SHARE

अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील स्थित तल्ली मिरई और किरौली के बीच के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। आग इतनी विकराल है कि इसकी लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही हैं। जिसे बुझाने के लिए वन विभाग हर संभव कोशिश करने में जुटा है।
जानकारी के अनुसार, अबतक सैकड़ों पेड़ इस आग की चपेट में आकर राख हो चुके हैं और अभी भी जंगल धधक रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग को कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसे बुझाने के प्रयास शुरुआती तौर पर दिखाई नहीं दिए। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में चीड़ के जंगल धधकने लगे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों की वन संपदा और वन्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। वहीं वन विभाग और प्रशासन की ओर से आग पर नियंत्रण को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठने लगे हैं। हर साल वन विभाग को आग बुझाने के लिए करोड़ों की धनराशि दी जाती है, लेकिन फिर भी आग की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।
डीएफओ अल्मोड़ा द्वारा जारी बयान के अनुसार आग नाप खेत में लगी है, और यह क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग को तुरंत जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से 20 सदस्यीय विशेष दल को मौके पर भेजा गया है जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है। दोषी व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विभाग का दावा है कि आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से जारी हैं, लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि आग अभी थमी नहीं है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की सुस्ती को लेकर गहरा आक्रोश है।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?