By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्रनगर से शुरू हुई
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्रनगर से शुरू हुई

Lokesh Badoni
Last updated: April 22, 2025 10:39 am
Lokesh Badoni Published April 22, 2025
Share
SHARE

23 अप्रैल को चेला चेतराम धर्मशाला विश्राम गृह में अपराह्न तक होंगे तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन

घ्नरेंद्रनगर/ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति हेतु प्रयुक्त होनेवाले तिलों के तेल का कलश गाडू घड़ा यात्रा का मंगलवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्रनगर से शुभारंभ हो गया है। देर शाम को राजमहल नरेंद्र नगर से महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित राजपरिवार तथा राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल एवं पुजारीगणों, श्रद्धालुओं, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तेलकलश गाडू घड़ा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। आज ही देर शाम को तेलकलश यात्रा पहले पड़ाव श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी )के रेल्वे रोड ऋषिकेश चेला चेतराम धर्मशाला/विश्राम गृह पहुंचेगी तथा कल सुबह श्रद्धालु तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन करेंगे, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित विशिष्ट अतिथि गण तेलकलश यात्रा के दर्शन को ऋषिकेश पहुंचेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल शाम को डिम्मर से ऋषिकेश मंदिर समिति धर्मशाला/विश्राम गृह पहुंच गये थे तथा आज मंगलवार 22 अप्रैल सुबह को राजदरबार नरेंद्र नगर पहुंचे जहां सांसद/रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर परंपरागत रूप से ओखली में तिलों को कूटकर हाथों से तेल पिरोकर चांदी के घड़े में रखा। देर शाम को तेलकलश की पूजा-अर्चना तथा भोग के बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह तेल कलश को श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे पहले पड़ाव ऋषिकेश सहित विभिन्न पड़ावों से होकर तेलकलश 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा तथा 4 मई को प्रातरू 6 बजे भगवान बदरीविशाल मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस अवसर पर राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल,श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, नौटियाल,राजदरबार के ओएसडीघ्,राजपाल जड़धारी,महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी, संजय डिमरी, हरीश डिमरी,डा. अनूप डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी, दिवाकर डिमरी ऋषिकेश में गुलशन तलवार, प्रेमकिशोर नौटियाल, विनोद अग्रवाल पवन गोयल,राजेश अग्रवाल, डिमरी केंद्रीय पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सुरेश डिमरी, दिनेश डिमरी,राजेंद्र डिमरी,विपुल डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, सरोज डिमरी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक सोबन सिंह रावत, वेद किशोर नौटियाल, सरपंच विजय राम डिमरी ,भोलादत्त डिमरी, सुभाष डिमरी,गोवर्धन डिमरी, प्रकाश डिमरी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। बुधवार 23 अप्रैल प्रातः से ही श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश में तेलकलश गाडू घडा,की पूजा-अर्चना होगी तथा दिन तक श्रद्धालु दर्शन करेंगे एवं प्रसाद ग्रहण करेंगे। 23 अप्रैल अपराह्न को गाडूघड़ा शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रवास के लिए प्रस्थान होगा।

You Might Also Like

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स
  • 12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?