By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित

Lokesh Badoni
Last updated: April 20, 2025 11:12 am
Lokesh Badoni Published April 20, 2025
Share
SHARE

देहरादून। श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है। बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा। प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौंपने के निर्देश भी दिए गए है।
दरअसल, निर्वतमान प्रधानाचार्य शैला जोशी ने अपने ही स्कूल एसजीआरआर से 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश देने से मना किया गया और अभिभावक पर अपने बच्चे को अन्यत्र स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनावश्यक दबाव डाला गया। इस पर अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। अभिभावक ने शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय उसके निवास स्थान के निकट होने के कारण वो अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढाना चाहते है। इसके अलावा कतिपय अन्य अभिभावकों ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रधानाचार्य द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल ने प्रधानाचार्य से छात्र को उसी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधानाचार्य ने उक्त निर्देशों का अनुपालन नही किया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को सुनवाई के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस पर भी प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुई। प्रधानाचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर भी उनके द्वारा संतोषजनक वार्ता नहीं की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने, विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ताकि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच बैठते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?