By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कैबिनेट ने उत्तराखंड मिलेट कृषि नीति और ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग पर लगाई मुहर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट ने उत्तराखंड मिलेट कृषि नीति और ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग पर लगाई मुहर

Lokesh Badoni
Last updated: April 15, 2025 3:55 pm
Lokesh Badoni Published April 15, 2025
Share
SHARE

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषि समेत 25 प्रस्ताव रखे गए। बैठक में उत्तराखंड की कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग स्कीम और उत्तराखंड मिलेट कृषि नीति पास हो गई। आपदा प्रबंधन में जिलाधिकारी की पावर को 20 लाख से एक करोड़ कर दिया गया है। कैबिनेट ने यूएसनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को 11 हेक्टेयर जमीन निशुल्क एयरपोर्ट अथॉरिटी को देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही उत्तराखंड संस्कृत विवि के लिए यूजीसी के अधिनियम लागू होंगे। वहीं, कैबिनेट में प्रदेश की महिला नीति और पंचायत एक्ट में संशोधन के लिए अध्यादेश आने की भी उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन दोनों ही प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं आए।
उत्तराखंड की कीवी नीति पास। वर्तमान में 682 हेक्टेयर में 381 मेट्रिक टन उत्पादन हो रहा है। 2030-31 तक क्षेत्रफल 3300 हेक्टेयर करने का निर्णय।  उत्पादन 33000 मीट्रिक टन करने का प्रस्ताव पास। इस पर सरकार 50 से 70ः सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना सोटी और ग्रेडिंग इकाई भी इसमें शामिल होगी। इस पर 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। राज्य में सेब की तुड़ाई के बाद प्रबंधन- सोटिंग ग्रेडिंग के अलावा स्टोर के लिए भी अलग से इकाई बनाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। कंट्रोल्ड एटमॉस्फियर के लिए 50ः सब्सिडी मिलेगी। ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग स्कीम में प्रति एकड़ 8 लाख कोस्ट रहेगी। इस पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। 282 एकड़ भूमि पर पांच साल में खेती करनी होगी। इससे 450 किसान लाभान्वित होंगे।
उत्तराखंड मिलेट कृषि नीति पास। महिला समूह को 300 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से पेमेंट होगा। माइक्रो न्यूट्रिएंट के लिए भी 80ः तक सब्सिडी दी जाएगी। लाइन स्विंग को 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा। हर जिले में एक गांव में संस्कृत गांव के लिए प्रशिक्षक को 20,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। लेखा विभाग के सभी कर्मचारी लेखा एवं हकदारी के अधीन आएंगे। 975 करोड़ की विश्व बैंक की योजना को भारत सरकार ने 1075 करने पर सहमति दी है। आवासीय कालोनी के लिए काफी कॉमन एरिया प्रोमोटर के पास ही होते हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व प्रोमोटर के बीच इन एरिया के एग्रीमेंट के लिए 10,000 रुपये की छूट दी जाएगी। यूसर्क का यूकोस्ट में मर्जर होगा। नाम यूकोस्ट ही रखा जाएगा। ऊधमसिंह नगर जिले में ग्राम पंचायत सिरौली कलां अब नगर पालिका बनेगी। उत्तराखंड आवास विकास परिषद में पुनर्गठन होगा। इसमें 19 से बढ़ाकर 30 पद किए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग में औषधि आयुक्त को औषधि नियंत्रक के पद को लेकर फैसला। देहरादून में रिस्पना के किनारे शिखर फॉल से मोथरोवाला तक बाढ़ क्षेत्र घोषित होगा। वैज्ञानिक संवर्ग में प्रतिरूप सहायक का वेतनमान बढ़ाया गया है। आइटीडीए के ढांचे में 45 से बढ़ाकर 54 पद किये गए। वहीं, मेगा औद्योगिक नीति को जून तक बढ़ाया गया। नलकूप से 24 प्रतिशत जेई बनने वालों में अब डिप्लोमा नहीं आईटीआई ही चलेगी।अभी तक सुरक्षा एजेंसी के नाम में प्राइवेट सुरक्षा लिखना जरूरी था। मंत्रालय से स्वीकृत एजेंसी को प्राइवेट लिखने की जरूरत नहीं होगी।
यूसीसी में अब सब रजिस्ट्रार शादी और तलाक के लिए भी अधिकृत होंगे। सीवर सफाई के दौरान मृत और दिव्यांग होने वालों के बच्चों को भी अब छात्रवृत्ति दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को निशुल्क नोट बुक दी जाएगी। उत्तराखंड संस्कृत विवि के लिए अब यूजीसी के अधिनियम लागू होंगे। आपदा प्रबंधन में जिलाधिकारी की पावर 20 लाख से एक करोड़ कर दी गई है। मंडलायुक्त की पावर एक करोड़ से पांच करोड़ की गई है। पैक्स के कैडर सचिव की सेवाओं के लिए 1976 की नियमावली थी। अब अलग से उत्तराखंड बहुद्देश्यीय कर्मचारी सेवा नियमावली लाई गई है।  यूएसनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को 11 हेक्टेयर जमीन निशुल्क एयरपोर्ट अथॉरिटी को देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

You Might Also Like

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स
  • 12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?