By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: प्रेम जाल में फंसाकर महिला बनाती थी अश्लील वीडियो, दोस्त करता था लोगों को ब्लैकमेल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

प्रेम जाल में फंसाकर महिला बनाती थी अश्लील वीडियो, दोस्त करता था लोगों को ब्लैकमेल

Lokesh Badoni
Last updated: April 15, 2025 1:14 pm
Lokesh Badoni Published April 15, 2025
Share
Lavc57.107.100
SHARE

युवती सहित दो शातिर गिरफ्तार

कोटद्वार। कोटद्वार में पुलिस ने शातिर ब्लैकमेल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले लोगों को प्रेम जाल में फंसाते थे और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने का काम करते थे। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले का खुलासा किया। खुलासे के अनुसार कोटद्वार कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि एक महिला और उसके पुरुष साथी ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली की है। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.सं-107/2025, धारा 308(6) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गहन जांच की गई।

सीआईयू टीम की मदद से दोनों आरोपियों नवजोत सिंह व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि महिला लिफ्ट मांगकर वाहन चालकों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर होटल या कमरे में ले जाती थी। आरोप है कि होटल में जाने के बाद पहले से तय प्लान के तहत नवजोत सिंह आकर दोनों की वीडियो बना लेता था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस के अनुसार अब तक दर्जनों लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

You Might Also Like

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स
  • 12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?