By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पिता का 90 लाख रूपया चुराया, बेटी-दामाद सहित तीन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पिता का 90 लाख रूपया चुराया, बेटी-दामाद सहित तीन गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: April 15, 2025 1:13 pm
Lokesh Badoni Published April 15, 2025
Share
SHARE

हरिद्वार। करीब 90 लाख रूपये की नगदी व ज्वैलरी चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 60 लाख नगदी, ज्वैलरी सप्लीमेंट के डिब्बे व घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपियो में से दो पीड़ित परिवार के बेटी और दामाद है। जानकारी के अनुसार बीते 10 अपै्रल को मौण सरवर निवासी अम्बर तालाब गंगनहर हरिद्वार द्वारा अपने अम्बर तालाब स्थित पुराने घर से लगभग 90 लाख की धनराशि चोरी होने के सम्बन्ध में नामजद आरोपियोें के खिलाफ थाना गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी पति पत्नी सहित 3 आरोपियों को दबोच कर उनके पास से लगभग 60 लाख की धनराशि, ज्वेलरी, सप्लीमेंट के डिब्बे व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

आरोपी महिला पीड़ित परिवार की लड़की है जिसकी पहली शादी से तलाक होने के बाद उसने वर्ष 2023 में घर वालों की मर्जी के बिना जिम टेªनर अजीम से शादी कर ली। जिसकी रुडकी के पास फूड स्पलीमैंट की दुकान है अजीम को बिजनेस में बहुत घाटा हो गया था जिस कारण अजीम ने मार्केट से ब्याज में पैसा उठाना पडा। महिला ने अपने पिता के गोदाम बेचकर लाखों रुपये मिलने की बात अपने पति को बताई थी। जिस पर अजीम ने अपनी पत्नी को अपने घरवालों से बात करके पैसों की मदद करने की बात कही। जिसपर उसके पिता द्वारा मदद का आश्वासन दिया था। कुछ समय बीता लेकिन महिला के घरवालों ने कोई मदद नहीं की। आरोपी महिला को शक था की उसका भाई उन्हे कुछ नहीं लेने देगा। आरोपी महिला को पहले से पता था कि उसके पिता पैसे पुराने मकान में रखते है। जिसपर आरोपी पति पत्नी द्वारा घर में चोरी का प्लान बनाया गया। प्लान के मुताबिक 10 अप्रैल को दोपहर एक बजे आरोपी महिला अपनी स्कूटी से अपने मायके गयी और अजीम ने अपनी आई-20 कार नया पुल नहर पटरी के पास लगा दी। फिर महिला ने अजीम को व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसने अपने पिता के घर से पुराने मकान की चाबी ले ली है जिस पर अजीम के वहंा पहुंचने पर उसने महिला से चाबी लेकर महिला के पिता के पुराने मकान मे गया और वहाँ से पैसों का बैग निकालकर अपनी कार में लेकर आईआईटी कैम्पस रुडकी में गाडी खडी कर दी शाम को अजीम आईआईटी रुड़की गया और अपनी पैसो से भरी कार घर वापस लेकर आ गया।

चोरी के रुपयो से कुछ रुपये अजीम ने अपने भाई वसीम को छिपाकर रखने के लिये दे दिये और बाकि पैसों से भरा बैग अपने किराये के मकान मे छिपा कर रख दिया। आरोपियों की निशांदेही पर उनके पास से 60 लाख की नगदी व जेवरात व घटना मे प्रयुक्त कार बरामद की है।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?