By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बेटी पैदा होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

बेटी पैदा होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला

Lokesh Badoni
Last updated: April 14, 2025 3:37 pm
Lokesh Badoni Published April 14, 2025
Share
SHARE

पति ने पेंचकस और हथौडे़ से किया जान लेवा हमला
उधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर क्षेत्र में महिला को उसके पति और ससुराल के लोगों ने बुरी तरह पीटा। इतना ही नही पति से तो सारी हदें पार करते हुए पत्नी पर पेंचकस और हथौडे से भी कई वार किए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो उसके पति और ससुराल वाले नागवार गुजरा। इस मामले में पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर आईआईटी थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला है। तहरीर के अनुसार जसपुर से रहने वाले जरनैल सिंह ने करीब 2.5 साल पहले अपनी बेटी की साथी काशीपुर के रहने वाले योगेश कुमार से की थी। महिला की एक 1.5 साल की एक बेटी भी है।
आरोप है कि शादी के बाद से ही योगेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले ही योगेश ने अपनी पत्नी और 1.5 साल की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से महिला अपनी बेटी के साथ पिता के घर पर ही रह रही थी।
आरोप है कि 29 मार्च को योगेश कुमार ने अपनी पत्नी हरजिंदर कौर को फोन किया और कहा कि यदि वो अपना सामान नहीं ले गई तो सारा सामान बेच देगा. इसके बाद महिला अपने 14 साल के भाई के साथ योगेश कुमार के पास सामान लेने गई।
आरोप है कि घर पहुंचने के बाद योगेश कुमार उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद योगेश कुमार ने पेचकस और हथौड़े से पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी महिला लहूलुहान हो गई। फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। वहीं पीड़िता ने  ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2022 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही उसके ससुराल वालों ने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी थी। बेटी के जन्म देने के बाद तो टॉर्चर और बढ़ गया था। ससुराल वालों ने यहां तक कह दिया था कि यदि उसको तलाक चाहिए तो कोर्ट का खर्च भी उसे ही देना पड़ेगा। महिला का आरोप है कि उसके पति योगेश कुमार ने 29 मार्च को बहाने से उसे घर बुलाया और फिर पेचकस ओर हथौड़ी से उस पर कई वार किए।  आसपास के लोग महिला का शोर सुनकर उसके घर आए और उन्होंने ही दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। महिला का कहना है कि पुलिस ने अभी तक उसके पति योगेश कुमार को गिरफ्तार भी नहीं किया है। इसके अलावा योगेश कुमार ने खुद उल्टा महिला पर लड़कों को घर लेकर आने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कौन किस को मार रहा है। इस पूरे मामले पर सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में 30 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रथम दृष्टया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की गई। डॉक्टरों के बयान लिए गए। डॉक्टर ने जो मेडिकल बनाया है, उसका अवलोकन किया गया। उसके आधार पर जो धाराएं थी उनमें वृद्धि की गई और वर्तमान में विवेचना की जा रही है, जो आरोपी है वो रिमांड पर है।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने “Workforce Reimagined: AI, Agility & Adaptability” विषय पर मानव संसाधन सम्मेलन 2.0 का किया आयोजन 

तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने “Workforce Reimagined: AI, Agility & Adaptability” विषय पर मानव संसाधन सम्मेलन 2.0 का किया आयोजन 
  • तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
  • डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
  • सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?