By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर लीः महाराज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर लीः महाराज

Lokesh Badoni
Last updated: April 10, 2025 10:54 am
Lokesh Badoni Published April 10, 2025
Share
SHARE

हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पर्यटन विभाग एवं अन्य विभाग भी सक्रियता से कार्य में जुटे हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री यमनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 30 अप्रैल, 2025 से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो जायेगा। भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई को, श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई को और हेमकुण्ड साहिब के कपाट 25 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जायेगें। चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह उत्साह है। हेलीकॉप्टर बुकिंग में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रुट पर अनाप-शनाप पार्किंग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा 2025 को देखते हुए आयुक्त गढवाल मण्डल तथा जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कमिश्नर गढ़वाल मंडल पौडी को 25.00 (पच्चीस लाख), जिलाधिकारी हरिद्वार 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी टिहरी 100.00 (एक करोड़) जिलाधिकारी देहरादून 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी पौडी 50.00 (पचास लाख), जिलाधिकारी चमोली 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी उत्तरकाशी 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 300.00 (तीन करोड़)। सहित कुल 1275.00 (बारह करोड़ पिचहतर लाख) की धनराशि अवमुक्त की गई है। पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। गंगोत्री एवं यमनोत्री मार्ग पर 82 सीट, जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर निर्मित कुल 551 सीट, जनपद चमोली के यात्रा मार्ग पर 60 सीट एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर 20 सीट स्टील फ्रेम शौचालयों का संचालन किया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा/निगरानी के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण, मोबाईल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नम्बर से भी पंजीकरण की सुविधा की गई है। श्री महाराज ने कहा कि गत् वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरिद्वार, ऋषिकेश एवं हर्बटपुर में ऑफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था करने के साथ-साथ देहरादून स्थित उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के मुख्यालय में स्टेट लेवल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो कि 24Û7 घंटे संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम में 15 (पंद्रह) लाईन का टोल टूरिजम हेल्प लाईन नम्बर 0135-1364 संचालित है। इसके आलवा यात्रा सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु फोन नम्बर 0135-2552627, 2559898 से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा 2025 हेतु यात्रियों का आधार बेस पंजीकरण का कार्य 20 मार्च, 2025 से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों को लम्बी कतारों में अधिक समय व प्रतिक्षा न करनी पड़ें इसके लिए इस बार भी चारधाम यात्रा में धामों के दर्शन के लिए टोकन/स्लॉट की व्यवस्था की गई है। चारधामट यात्रा को लेकर संयुक्त यात्रा रोटेशन केन्द्र ऋषिकेश के साथ ही परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में 2000 बसों, हरिद्वार में 600 बसों और हर्बटपुर में 100 बसों की व्यवस्था की है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?