By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बस और लोडिंग वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत दो लाेगों की मौत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

बस और लोडिंग वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत दो लाेगों की मौत

Lokesh Badoni
Last updated: April 7, 2025 10:36 am
Lokesh Badoni Published April 7, 2025
Share
SHARE

देहरादून। सोमवार को राजधानी देहरादून में शिमला बाईपास के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस की टक्कर सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से हो गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बस चालक खालिद (पुत्र स्व0 इकबाल निवासी शेरपुर) मौके से फरार हो गया।

हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र के सिघंनीवाल इलाके में हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बस और लोडिंग वाहन की आमने-सामने से टक्कर हुई, जिसके बाद बस पलट गई। प्राइवेट बस देहरादून आईएसबीटी से विकासनगर के लिए जा रही थी, तभी बीच रास्ते में सिघंनीवाल के पास बस की लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई। बस में अधिकतर स्कूली बच्चे थे। हादसे के बाद ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और बस पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. आसपास मौजूद लोग तुरंत बस तरफ दौड़े, ताकि अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा सके. कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल बस से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भिजवाया। एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जिसके बाद एसएसपी ग्राफिक एरा अस्पताल भी पहुंचे और बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

मृतकों के नाम

पवन (उम्र 24 वर्ष, पुत्र जयपाल निवासी कल्याणपुर थाना सहसपुर).

कादिर (उम्र 17 वर्ष, पुत्र साजिद निवासी हसनपुर सहसपुर). छात्र बोक्सा इंटर कॉलेज.

बस में सवार घायल लोग

जगमोहन सिंह (उम्र 53, पुत्र सुरवीर सिंह निवासी सरुखेत बड़कोट).

पिंटू कुमार (उम्र 27, पुत्र राम आसरे निवासी सेलकोई- आइसक्रीम वाला).

मानसी गुप्ता (उम्र 27, पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी डांडा पुर) बोक्सा इंटर कॉलेज में क्लास 9जी की छात्रा.

गुरमीत (उम्र 21, पुत्र धर्म पाल निवासी धाकरनी- बस कंडक्टर).

कनीजा खातून (उम्र 60 वर्ष, पत्नी नसीब उद्दीन निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून).

नसीबुद्दीन (उम्र 65 वर्ष, पुत्र जैनुद्दीन निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून).

आवेश (उम्र 14 वर्ष, पुत्र हसन दीन निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर). बोक्सा इंटर कॉलेज में क्लास 10जी का छात्र।

मारिया (उम्र 15, पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर). बोक्सा इंटर कॉलेज में क्लास 10जी छात्रा.

हुमा (उम्र 16 वर्ष, पुत्री नवाब निवासी शरपुर) बोक्सा इंटर कॉलेज छात्रा.

मसीदा (उम्र 15 वर्ष, पुत्री वाजिद निवासी हसनपुर).

हर्ष (3 वर्ष, पुत्र सागर निवासी बद्रीपुर).

शोएब (उम्र 17 वर्ष, पुत्र वाज़िद निवासी मलूक चांद) बोक्सा इंटर कॉलेज छात्र.

विनोद (उम्र 30 वर्ष, पुत्र प्रताप सिंह कटा पत्थर विकासनगर देहरादून).

मूसेद, उम्र 16 वर्ष.

You Might Also Like

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
  • एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?