By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देहरादून जिले में 50 हजार महिलाएं बनेगी लखपति दीदी : डॉ धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून जिले में 50 हजार महिलाएं बनेगी लखपति दीदी : डॉ धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: March 30, 2025 1:59 pm
Lokesh Badoni Published March 30, 2025
Share
SHARE

सहकारिता सम्मेलन में महिला सहायता समूह और उत्कृष्ट किसानों से किया संवाद 

देहरादून । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेश भर में सहकारिता के क्षेत्र में कार्यक्रम और जागरूकता संवाद कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। इसी क्रम में महिलाओं, कृषकों के लिए कृषि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में जनपद देहरादून से महिला किसानों,महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों ,स्वायत सहकारिता,सहकारिता सदस्यों और महिला मंगल दल द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया

जनपद देहरादून के किसान और महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सहकारिता के क्षेत्र में नए आइडिया के साथ एक मॉडल स्थापित करें विभाग के द्वारा आपको हर सहायता और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और उत्कृष्ट किसानों को अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा विभागीय योजना की वृहद जानकारी दी गई, डॉ रावत द्वारा बताया गया कि जनपद देहरादून में 50000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है ,सहकारिता के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यको पाना है

उनके द्वारा सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उत्तराखंड के सफल सहकारी संस्थाओं के उदाहरणों से बताया गया की कैसे सहकारिता के नीतिगत समावेशी निर्णय एवं विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सामाजिक ,आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ ज्ञान , प्रशिक्षण एवं कौशल की अभिवृद्धि में सहायक बने हैं । जनपद देहरादून में 401 ग्राम सभा में प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर बहुउद्देशीय समितियां बनाई जानी है यह समितियां मत्स्य डेयरी और बहुउद्देशीय समितियां बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड का यही लक्ष्य है कि किसान प्रगतिशील बने भविष्य में हम युवा सहकारिता और जनजातीय सहकारिता सम्मेलन करने जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक जनपद में जाकर स्वयं सहकारिता सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद करेंगे। सहकारिता मंत्री द्वारा कहा गया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है यदि आपको बड़े कार्य करने हैं तो लकीर से बड़ी लकीर खींचनी पड़ेगी सिर्फ बातें करने से विकास कार्य नहीं होते उसके लिए धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता होती है, इसलिए जब आप मेहनत करें तो पीछे से आ रही रूकावटों को नजरअंदाज करना जरूरी है, कार्यक्रम में कैतलया देवता महिला स्वयं सहायता समूह, कामयाब महिला स्वयं सहायता समूह भनियावाला को पांच-पांच लाख का 0 प्रतिशत पर ऋण सहकारिता मंत्री द्वारा वितरित किया गया । इसके साथ ही दीपिका नेगी चेतना महिला सहायता समूह ,लक्ष्मी शर्मा नई दृष्टि स्वयं सहायता समूह ,वकील हसन जैविक धान उत्पादन, मुकेश तोमर जैविक खेती, सूरत सिंह अदरक की खेती, कृष्ण स्वयं सहायता समूह , को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निबंधक मंगला त्रिपाठी, सहायक निबंधक निबंधक कार्यालय राजेश चौहान सहायक निबंधक देहरादून बलवंत मनराल, सहायक निबंधक हरिद्वार पुष्कर सिंह पोखरिया सी के कमल सचिव महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक देहरादून पूर्व जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष रमोला विभाग अधिकारी और जनपद स्तर पर बड़ी संख्या में किसान और महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?