By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आईएनए सोलर बना लखनऊ सुपर जायंट्स का एसोसिएट पार्टनर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

आईएनए सोलर बना लखनऊ सुपर जायंट्स का एसोसिएट पार्टनर

Lokesh Badoni
Last updated: March 24, 2025 1:10 pm
Lokesh Badoni Published March 24, 2025
Share
SHARE

टी-20 सीजन 2025 में अक्षय ऊर्जा को मिलेगा नया आयाम 

लखनऊ । भारत की प्रतिष्ठित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड (आईएनए सोलर) ने आगामी टी-20 सीजन 2025 – 27 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के एसोसिएट पार्टनर बनने की घोषणा की है। यह साझेदारी भारत में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और देश को नेट जीरो उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आईएनए सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ यह साझेदारी हमारे माननीय प्रधानमंत्री के 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्रिकेट देश के हर कोने तक पहुंचता है, और हम इस माध्यम से अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। आईएनए सोलर के प्रबंध निदेशक विकास जैन ने कहा, हमारा उद्देश्य सौर ऊर्जा को केवल बड़े शहरों तक सीमित न रखते हुए छोटे कस्बों और गांवों तक पहुंचाना है। लखनऊ सुपर जायंट्स जैसे लोकप्रिय क्रिकेट ब्रांड के साथ यह सहयोग हमें व्यापक स्तर पर अक्षय ऊर्जा के संदेश को फैलाने में मदद करेगा।

आईएनए सोलर के सोलर पैनल आईईसी, एएलएमएम और बीआईएस जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों से प्रमाणित हैं और इनकी उच्च गुणवत्ता एवं दक्षता के कारण यह देशभर में व्यापक रूप से प्रचलित हैं। कंपनी वर्तमान में बीएसई-एसएमई बोर्ड पर सूचीबद्ध है और भारत की टॉप 10 सोलर पैनल निर्माता कंपनियों में से एक है। आईएनए सोलर 2025-27 तक 8 गीगावॉट (जी डब्ल्यू) सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग, 3 जी डब्ल्यू सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग एवं 54,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष एल्यूमिनियम फ्रेम मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता का विस्तार करने जा रहा है। टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए, आईएनए सोलर और लखनऊ सुपर जायंट्स की यह साझेदारी अक्षय ऊर्जा के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। यह सहयोग न केवल ब्रांड साझेदारी का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने और भारत को आत्मनिर्भर ऊर्जा स्रोतों की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?