By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: युवक को मुर्गा बनाकर पीटने पर 6 अधिकारियों पर गिरी गाज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

युवक को मुर्गा बनाकर पीटने पर 6 अधिकारियों पर गिरी गाज

Lokesh Badoni
Last updated: March 20, 2025 9:09 am
Lokesh Badoni Published March 20, 2025
Share
SHARE
  • जीबी पंत विश्वविद्यालय में आरोपियों को पद से हटाया

देहरादून। जीबी पंत विवि में युवक को मुर्गा कर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। कुलपति की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन, सुरक्षाधिकारी, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है।
कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन डॉ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। अपर निदेशक प्रशासन का पदभार डॉ. ताज ने अपने पास रखा है। सुरक्षाधिकारी बोहरा का प्रभार लीगल एडवाइजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गोकरन सिंह को सौंपा है।
सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा ने 24 गार्डों को काम से हटा दिया गया था। उनपर मनमानी का आरोप लगा था। इसके विरोध में सुरक्षा गार्ड कई दिनों से आंदोलन कर उन्हें हटाने की मांग पर अड़े थे। सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने युवक को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते हुए सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा कर मामला राजभवन और मानवाधिकार आयोग में ले जाने की बात कही थी।
मामले ने तूल पकड़ा तो विवि प्रशासन भी हरकत में आया था। मंगलवार को कुलपति की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी ने कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए।
इसके तहत संस्थापनाधिकारी कृषि महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक व सहायक सतर्कता अधिकारी प्रकाश जोशी, प्रौद्योगिक महाविद्यालय में फोरमैन व सहायक सुरक्षाधिकारी मदन मेहरा, वेटरिनरी कालेज में प्रयोगशाला तकनीशियन व सहायक सुरक्षाधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा, प्रौद्योगिक महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक व सहायक सुरक्षाधिकारी धर्मपाल यादव को तत्काल प्रभाव से उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अभी सहायक सुरक्षा अधिकारियों का प्रभार किसी को नहीं सौंपा गया है।
वहीं इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति ने रामलीला मैदान में आयोजित सभा में पेरिस कम्यून के शहीदों को याद किया। साथ ही मजदूर वर्ग के समाजवाद के लिए संघर्षों की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने आंदोलनकारियों से सुरक्षाकर्मियों को वापस काम पर रखने और डॉ. महेंद्र शर्मा व संतोष कुमार का तबादला रद्द होने तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक वार्ता के बाद सभा में मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ता सकारात्मक दिशा में चल रही है। कहा कि अभी सिर्फ छह अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए गए हैं, जिस पर खुश होने की जरूरत नहीं है।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?