By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा थीम पर कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा थीम पर कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

Lokesh Badoni
Last updated: March 19, 2025 9:22 am
Lokesh Badoni Published March 19, 2025
Share
SHARE

 

उत्तरकाशी, 19 मार्च 2025

 

वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 23 मार्च को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बहुद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों सहित आम लोगों की भागीदारी से इन कार्यक्रमों को पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाय। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने का निश्चय भी किया गया है।

शासन के निर्देशानुसार राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 23 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में लिए जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि की एक समिति गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह समिति और विभिन्न आयोजनों से जुड़े विभाग कार्यक्रम से संबंधित कार्ययोजना वृहस्पतिवार तक उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने कहा इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित कर आम लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। 23 मार्च को विधान सभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मौके पर आम लोगों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण की सुविधा, विकलांग प्रमाण पत्रों का वितरण सहित अन्य सेवाओं की कार्यक्रम स्थल पर उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने आगामी 23 मार्च के कार्यक्रमों में बहुद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किए जाने हेतु विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सेवा थीम पर यह शिविर 24 मार्च से 30 मार्च तक की अवधि में भी आयोजित किए जांय।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, मुकेश चंद रमोला, बृजेश कुमार तिवारी, गोपाल सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?