By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्यद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्यद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: March 19, 2025 6:53 am
Lokesh Badoni Published March 19, 2025
Share
SHARE

विभागीय टीम के साथ अगाती द्वीप के विभिन्न स्कूलों का किया भ्रमण

लक्ष्यद्वीप/देहरादून: सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपनी विभागीय टीम के साथ लक्ष्यद्वीप के चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने आज अगाती द्वीप के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया और वहां की शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति और बुनियादी ढांचे का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से ंसंवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं नवाचार पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके पठन-पाठन को लेकर वार्तालाप किया।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तहत लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 22 मार्च तक लक्ष्यद्वीप के दौरे पर है। जहां वह अपनी विभागीय टीम के साथ लक्ष्यद्वीप के शिक्षा मॉडल का अवलोकन कर शिक्षा में नवाचार, शैक्षिक तकनीकी, शिक्षक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्रणाली को समझेंगे।

अपने चार दिवसीय दौरे के पहले दिन आज उन्होंने अगाती द्वीप के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल एवं राजकीय जूनियर बेसिक स्कूल का भ्रमण किया। जहां उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से मिलकर विद्यालयों में लागू शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम, बुनियादी ढ़ांचे सहित विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन व शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना। डॉ. रावत ने बताया कि लक्ष्यद्वीप का शिक्षा मॉडल पर्यावरणीय संवेदनशीलता और सामुदायिक भागीदारी के दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है। उन्होंने यहां की शिक्षा प्रणाली में तकनीक उपयोग और स्थानीय संसाधनों के बेहतर समन्वय की सराहना की और कहा कि यहां के शिक्षा मॉडल के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को उत्तराखंड की शिक्षा नीति में शामिल करने पर विचार किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण उत्तराखण्ड और लक्ष्यद्वीप के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, निदेशक एससीईआरटी अजय नौरियाल, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर गजेन्द्र सिंह सोन, स्टॉफ ऑफिसर एसएमएसए भगवती प्रसाद मंदोली, प्रवक्ता एससीईआरटी भुवनेश्वर प्रसाद पंत तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा आदि विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?