By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रष्ट्रपति आशियाना में मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

रष्ट्रपति आशियाना में मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर

Lokesh Badoni
Last updated: March 18, 2025 11:09 am
Lokesh Badoni Published March 18, 2025
Share
SHARE
  • जून माह में राष्ट्रपति करेंगी शिलान्यास
  • लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाइन कांनसेप्ट डीएम व सीडीओ ने किया था प्रेषित
  • स्थानीय सुझाव एवं हितों के समावेशन को डीएम ने होटल एसोसिएशन, टूर आपरेटर, एनजीओ, कम्यूनिटी र्ग्रुप संग किया विस्तृत विमर्श
  • प्रकृति, मनोरंजन एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक सिद्ध होगा राष्ट्रपति का यह तोहफा
     
    देहरादून। जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में आम जनमानस के सुचारू आवागमन हेतु परिवहन सुविधा एवं उक्त के व्यापक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जिलाधिकारी  सविन बंसल की अध्यक्षता में मंथन सभागार राजपुर रोड में स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ  विस्तृत विमर्श  बैठक आहूत की गयी है। ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका’’ 132 एकड़ भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने तथा जनता के लिए भ्रमण विहार खोलने के जिलाधिकारी देहरादून के प्रस्ताव राष्ट्रपति सचिवालय ने स्वीकार किया है। जिस पर आगे की कार्ययोजना के लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इससे पूर्व राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव द्वारा राजपुर रोड पर स्थित राष्ट्रपति आशियाना कार्यालय में राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक कर विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क के निर्माण पर चर्चा की गई।
    ‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ में अब तक प्रतिबन्धित 132 एकड़ भूमि फार्म को मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के डीएम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने मोहर लगा दी है। डीएम ने राष्ट्रपति सचिव को जनवरी माह की मुलाकात में दृढ आग्रह किया था। लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाईन कांनसेप्ट प्रेषित किया गया है। राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा। इस पार्क में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
    यह पार्क उत्तराखंड की जनता के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में स्थापित होगा। इस नवीनतम डिज़ाइन से बनने वाले पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ये पार्क हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।  पार्क की आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। बैठक में पार्क को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए  स्थानीय स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे। प्राप्त होने वाले सुझावों को पार्क निर्माण के लिए तैयार की जाने वाली डीपीआर में शामिल किया जाएगा।
    जनता इस तरह दे सकती है अपने सुझावः इस पार्क का निर्माण देहरादून की जनता की अपेक्षाओं के अनुसार किया जाएगा, जिसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. इस फॉर्म को भरकर जनता पार्क निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकती है। ज्ञातब्य है कि  देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना पूरे 21 एकड़ में फैला हुआ है। आगामी 20 जून ये भवन जनता के लिए खोला जाएगा. भवन के साथ-साथ परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, कला प्रदर्शनी, कैफेटेरिया और स्मारिका स्टोर भी उपलब्ध होंगे। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को इस पार्क की नींव रखेंगी। पार्क का निर्माण होने के बाद, वर्ष 2026 में राष्ट्रपति इसे राज्य की जनता को समर्पित करेंगी।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?