नगरपालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारीलाल शाह ने समस्त नगरवासियों व कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और उल्लास के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि होली की तरह विकास और समृद्धता के रंग प्रत्येक नगर व उत्तराखंडवासी को पूरी तरह से रंग दे। नगरपालिका की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से नगर पालिका पुरोला के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों का विकास क्रम जारी रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि होली से मिलने वाला एकता, एकरूपता और भाईचारे का संदेश नगरपालिका व देवभूमि को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाएगा।