By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड सरकार की मुहिमः महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड सरकार की मुहिमः महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर

Lokesh Badoni
Last updated: March 13, 2025 12:26 pm
Lokesh Badoni Published March 13, 2025
Share
SHARE

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर

देहरादून। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण देहरादून, 13 मार्च उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड रायपुर, जनपद देहरादून में 11 एवं 12 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में वृद्धि करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 250 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें पारंपरिक एपण आर्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से उत्पाद तैयार किए और इस पहल की सराहना करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ग्राम पंचायत स्तर तक भी ले जाया जाए और उनकी अवधि बढ़ाई जाए। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर वंदना शर्मा (आईआईएफटी, मुंबई) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता और सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देहरादून की पहल पर, परियोजना निदेशक (पीडी) डीआरडीए और बीडीओ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्नूज बटन और भागदौड़ के बीच फँसे उद्यमियों का अच्छी नींद पाने के लिए संघर्ष
देहरादून। विश्व निद्रा दिवस के अवसर पर, हार्टफुलनेस और टीआईई ग्लोबल ने उद्यमियों के बीच बढ़ती नींद की समस्या पर प्रकाश डालते हुए एक सर्वेक्षण जारी किया है। पाँच प्रमुख भारतीय शहरों- दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में 260 उत्तरदाताओं (200 से अधिक उद्यमी, स्टार्ट-अप संस्थापक और 50 से अधिक तकनीकी पेशेवरों) का सर्वेक्षण करने पर पता चला कि 55ः स्टार्टअप संस्थापक और व्यवसायी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। लंबे समय तक काम करने की निरंतर माँग, उच्च दबाव वाले निर्णय लेने और वित्तीय अनिश्चितताएँ तनाव और बर्नआउट को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे उत्पादकता और समग्र स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
नींद की कमी के प्रभाव सिर्फ़ थकान महसूस करने से कहीं ज़्यादा हैं। सर्वेक्षण में शामिल 80 प्रतिशत से ज़्यादा उत्तरदाताओं ने माना कि खराब नींद उनके काम के प्रदर्शन, एकाग्रता और कार्यस्थल के रिश्तों पर काफ़ी असर डालती है। हालाँकि उद्यमियों के लिए इसके परिणाम और भी गंभीर हैंद्य नींद की कमी से निर्णय लेने, रचनात्मकता और लचीलेपन जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्य प्रभावित होते हैं, जो व्यवसाय की सफलता के लिए ज़रूरी गुण हैं। कई उद्यमियों ने अक्सर नींद में गड़बड़ी की भी शिकायत की, 19ः ने अपनी नींद की गुणवत्ता को खराब या बहुत खराब बताया। इसके अलावा, 26 प्रतिशत से ज्यादा पेशेवर प्रति रात छह घंटे से भी कम नींद ले रहे हैं, यह समस्या उद्यमियों के बीच और भी ज़्यादा स्पष्ट है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?