राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की और से पुरोला नगर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पुरोला नगर के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धु उपस्थित थे ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गोविंद राणा ने जनपद प्रदेश व देश वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है संघ होली के इस पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास व सामाजिक मेलजोल व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। संघ ने उत्तराखंड की पारंपरिक होली हमारी समृद्धि सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है। जो समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। संघ हर वर्ष स्वयं सेवकों के संघ मनाते हुए आ रहा है। इस अवसर पर दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम उनियाल, सच्चिदानंद नोटियाल,नमो न्यूज के सम्पादक गजेन्द्र चौहान अमर उजाला के विरेन्द्र चौहान, हिन्दुस्तान के बलदेव भण्डारी, पहाड़ संदेश के दीपेंद्र कलुडा ,गढ़ देश कि सेवा अरविंद ज्याडा, संघ के दायित्ववान कार्यकर्ता
संजय रावत सह जिला प्रचार प्रमुख ,खण्ड कार्यवाह अनूप ,सह नगर कार्यवाह सूर्य मोहन ,बजरंग दल के जिला संयोजक अमित, कपिल, लक्की एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।