By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड

Lokesh Badoni
Last updated: March 12, 2025 10:40 am
Lokesh Badoni Published March 12, 2025
Share
SHARE

धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा संचालित श्ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जन-प्रतिनिधियों के साथ ही, सभी सचिव, जिलाधिकारी, विभागध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी इसके लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करेंगे। यही नहीं बदलती जीवनशैली को देखते हुए आमजन को कम तेल, कम चीनी और कम नमक की खपत करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन अभियान को सफल बनाने में जुट गया है। अभी सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैंपेन के तहत सर्टिफाइड किया गया है। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जेल परिसरों को ईट राइट कैंपस और ईट राइट स्कूल प्रमाणन के लिए पात्र बनाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों और विभागों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

————————————–

हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया है। ईट राइट इंडिया अभियान मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता को संतुलित और पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। यह संदेश राज्य के रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग सही पोषण के प्रति जागरूक हो सके।

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?