By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एनपीएस बाय प्रोटीयन ऐप में बड़ा सुधार : युवा निवेशकों के लिए और भी आसान होगी रिटायरमेंट प्लानिंग
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

एनपीएस बाय प्रोटीयन ऐप में बड़ा सुधार : युवा निवेशकों के लिए और भी आसान होगी रिटायरमेंट प्लानिंग

Lokesh Badoni
Last updated: March 3, 2025 3:33 am
Lokesh Badoni Published March 3, 2025
Share
SHARE
  • ऐप पुराने और नए एनपीएस खाताधारक के लिए होगा उपलब्ध
  • नया ऐप दोनों एंड्राइड और आईओएस उपभोक्ताओं को मिलेगा

नई दिल्ली। प्रोटीयन ईगव टेक्नोलॉजिस लिमिटेड, (पूर्व में : एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर) नेशनल पेंशन स्कीम और अटल पेंशन योजना के खातों को संचालित करने वाली सबसे बड़ी सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) ने अपने पेंशन मैनेजमेंट ऐप – ‘एनपीएस बाय प्रोटीयन’ को एक नया स्वरूप देते हुए इसमें कई नई विशेषताएं जोड़ी हैं, ख़ास तौर पर आज की डिजिटली जागरूक नयी पीढ़ी के लिए जिसमें कई नए फीचर भी हैं।
चाहे आप पहले से एनपीएस से जुड़े हैं या अपना रिटायरमेंट प्लानिंग का सफ़र एनपीएस के साथ अभी शुरू कर रहे हों, यह नया ऐप आपको एक स्थान पर सभी समाधान देगा। दोनों एंड्राइड और आईओएस ग्राहकों के लिए उपलब्ध उए नया आप बेहद यूजर फ्रेंडली इंटरफेस देने के साथ ही इंट्युइटिव नेविगेशन और बेहतर सुरक्षा फीचर्स देगा। आज की पीढ़ी के युवाओं के लिए ख़ास तौर पर बनाया गया ये ऐप उनके लिए नया एनपीएस खाते बनाने, उसमें कॉन्ट्रिब्यूशन देने और उसका प्रबंधन करने की प्रक्रिया को पहले से कई गुना आसान बनाएगा।
इस नए ऐप की कुछ खास विशेषताएं हैं –
– आसान रजिस्ट्रेशन : अब नए एनपीएस खाताधारक आसानी से ई-केवाईसी, डिजिलॉकर या सीकेवाईसी की मदद से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
– पर्सनलाइज्ड रिटायरमेंट प्लानिंग : अपने सपने के रिटायरमेंट की प्लानिंग करना चाहते हैं? इस ऐप का ‘रिटायरमेंट गोल प्लानर’ आपकी ज़रूरत के अनुसार आपके लिए उपयुक्त रिटायरमेंट प्लान बनाकर देगा, जिसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार भुगतान करने वाली राशि और गोल चुन कर प्लानिंग कर सकते हैं। जल्द शुरू करें और अपनी बचत को बढ़ता देखें।
– बेहतर सुरक्षा : एमपिन और बायोमेट्रिक आधारित लॉग इन की मदद से यह ऐप और भी ज्यादा सुरक्षित हो गया है।
– बेहतर टियर II अकाउंट एक्टिवेशन : अब इस ऐप की मदद से उपभोक्ता अपने एनपीएस टियर II अकाउंट को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं, जिसके लिए ऐप में एक स्टेप बाय स्टेप गाइड भी दी गई है।
– बेहतर फ्लैक्सिबिलिटी के साथ फंड ट्रांसफर : इस ऐप में एक नया “वन वे स्विच” डाला गया है, जिससे उपभोक्ता आसानी से अपने टियर II अकाउंट से टियर I अकाउंट में राशि को ट्रांसफर कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रोटीयन ईगव टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के एमडी और सीईओ सुरेश सेठी ने बताया कि, “प्रोटीयन में हमारा लक्ष्य यही है कि हम समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए उन्हें वित्तीय प्रबंधन की मुख्य धारा से जोड़ें। 2024-25 के बजट के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वह पेंशन स्क्रीम को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना की सबसे बड़ी सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी होने के नाते हम इसे क्षेत्र में अपना विस्तार करने के एक सुनहरे अवसर के रूप में देखते हैं। हमारे ऐप का यह नया और बेहतर वर्जन एक ऐसे समय पर आया है जब भारत के युवा अपने निवेश को अलग-अलग क्षेत्रों में डायवर्सिफाय कर रहे हैं और अपना रिटायरमेंट भी जल्दी प्लान करना शुरू कर रहे हैं। यह नया ऐप ग्राहकों को अपनी नए युग की डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, गोल प्लानिंग और सरल लॉग इन के साथ-साथ कई नवीन सुविधाओं का एक सहज अनुभव प्रदान करेगा।
भारतीयों के लिए पेंशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम के रूप में उभर रहा “एनपीएस बाय प्रोटीयन” ऐप का उद्देश्य है नेशनल पेंशन सिस्टम में लोगों की भागीदारिता को बढ़ावा देना, और इसके प्रबंधन को आसान बनाना।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?