By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Lokesh Badoni
Last updated: March 2, 2025 2:33 pm
Lokesh Badoni Published March 2, 2025
Share
SHARE

देहरादून । उत्तराखंड जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत की रंगारंग प्रस्तुति देखने को मिली। प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के अपर सचिव एस. एस. टोलिया रहे।

परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोकसंगीत प्रेमी पहुंचे और लोकधुनों पर झूमते नजर आए।

मुख्य अतिथि एस. एस. टोलिया ने महोत्सव और टीआरआई की पहल की सराहना करते हुए कहा, उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 हमारी जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक सराहनीय प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की गहरी सांस्कृतिक जड़ें प्रदर्शित की जा रही हैं, जो हमारे समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत बनाती हैं।”

लोकसंगीत प्रेमियों के लिए यह एक अविस्मरणीय संगीतमय संध्या रही, जहां लोकगायक किशन महिपाल ने अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। उत्तराखंडी लोकसंगीत को आधुनिक धुनों के साथ प्रस्तुत करने वाले महिपाल ने ‘घुघूति ना बसां’, ‘लागी बदूली’ और ‘भानु मेरी’ जैसे प्रसिद्ध गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी ऊर्जा और दमदार आवाज ने संगीतमय माहौल में चार चांद लगा दिए।

उनके साथ मंच साझा करते हुए सनी दयाल ने भी गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। ‘ओ बाबिये’ और ‘बिद्रु’ जैसे लोकगीतों पर दर्शक झूम उठे और उत्तराखंड की पारंपरिक संगीत परंपरा का भरपूर आनंद लिया। तीन दिवसीय उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव कल समाप्त होगा। इस दौरान सैकड़ों लोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने और समझने के लिए पहुंचे। महोत्सव में लगे मेले ने भी लोगों का खास ध्यान खींचा, जहां जूट के बैग, सजावटी वस्तुएं, जैविक उत्पाद और उत्तराखंडी पारंपरिक व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

टीआरआई उत्तराखंड के समन्वयक राजीव कुमार सोलंकी ने महोत्सव को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव हमारे जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए अपनी समृद्ध परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। लोगों की जबरदस्त भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी जनजातीय विरासत को सहेजने और प्रचारित करने की कितनी आवश्यकता है। दिनभर के कार्यक्रम में उत्तराखंड की विभिन्न जनजातियों (भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी और थारू) के साथ-साथ देशभर के अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दलों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर टीआरआई उत्तराखंड के अपर निदेशक योगेंद्र रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?