नगरपालिका पुरोला खेल मैदान में चल रहे बसन्तोत्सव मेले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा। भाजपा नेता बलदेव असवाल, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान जी ब्लॉग अध्यक्ष कवि असवाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख लोकेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विहारी लाल शाह ने बैंज पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में
लोक गायिका रेशमा शाह अपने गीतों से समा बांधा गायिका रेशमा शाह के गीतों में लोग जूम उठें। मेले में
ग्रामीणों की खूब भीड़ सुबह से शाम तक उमड़ी रही है। पुरोला क्षेत्र सहित मोरी, नोंगांव,बड़कोट,बंगाण क्षेत्र से ग्रामीण बसन्तोत्सव मेले में दैनिक उपयोग की चादरें, कम्बल,स्टील बर्तन, गरम कपड़े आदि सामान खूब खरीदारी करते देखे गए वहीं दूसरी ओर बच्चे युवक युवतियों ने दिन भर चरखी झूले ड्रैगन ट्रेन आदि मनोरंजन खेलों का लुफ्त उठाते रहे ।
मेले में इस बार पहाड़ों की बर्फ भी युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बना मेले में बर्फ बेच रहे युवा आदि ने बताया की सक्रिय यमुनोत्री क्षेत्र से हम बर्फ एकत्रित कर गाड़ी में ला रहे हैं और स्थानीय मसाले और सिलबट्टे का नमक आदि मिलाकर ₹20 की एक प्लेट भेच रहे हैं जिसमें लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। वहीं मेले में रंवाई की रसोई के पकवान मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं लोग रसोई द्वारा परोसे जा रहे हैं स्थानीय पकवानों का चटकारे लेकर खूब स्वाद चख रहे हैं । रंवाई रसोई के संचालक श्रीमती जमुना रावत अपने हाथों से तैयार किए गए रंवाई के पकवान सीडें ,असके ,डींडके,भांग की चटनी, कोल्थ की दाल और मंडूए की रोटी जैसे व्यंजनों की खुशबू से बाजार की बाजार की जातर मेला रंवाई के पकवानों से महक रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल सनी कहा स्थानीय संस्कृति वह परंपराओं को जीवंत रखने को मेले को एक नई पहचान तथा रंवाई के व्यंजनों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय उद्यमियों को भी रोजगार देने का एक मंच प्रदान करता है। नगरपालिका अध्यक्ष शाह ने कहा स्थानीय उत्पादनों और पारंपरिक परिधानों लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को निशुल्क स्टॉल वितरित किए गए हैं, शाह ने कहा दलगत राजनीति से उपर उठकर स्वच्छ पुरोला, शिक्षित पुरोला, विकसित पुरोला,का हम सब मिलकर एक समृद्ध सशक्त और रोजगार व आदर्श नगरपालिका बनाएंगे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह ने समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। मंच संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश गुसाईं ने किया। इस अवसर पर सभाषद मनोज हिमानी, हिमश्वेता असवाल, श्रीमति करूणा बिष्ट, अंकित चौहान, अनुराधा गुसाईं, रितेश गोदियाल, पूनम नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप रावत सहित हजारों की संख्या में मातृशक्ति समाजसेवी युवा उपस्थित थे।