By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड : एवलॉन्च की चपेट आने से 57 मजदूर दबे, 32 का किया रेस्क्यू
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

उत्तराखंड : एवलॉन्च की चपेट आने से 57 मजदूर दबे, 32 का किया रेस्क्यू

Lokesh Badoni
Last updated: February 28, 2025 8:59 am
Lokesh Badoni Published February 28, 2025
Share
SHARE

चमोली। उत्तराखंड के जनपद चमोली में चीन सीमा के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां देश के पहले गांव माणा से कुछ दूरी पर एवलॉन्च की चपेट आने से 57 मजदूर दब गए, जिनमें से 32 का रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू किए गए कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका सेना के कैंप में इलाज चल रहा है। बारिश और बर्फबारी के बाद सेना को भी रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कते आ रही है।
जानकारी के मुताबिक फिलहाल भारतीय सेना और आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए है। अभीतक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 57 में से 32 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 25 मजदूर अभी भी फंसे हुए है, जिनको निकालने के प्रयास जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। क्योंकि जिस इलाके में ये घटना हुआ है, वहां पर भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में वायु सेना भी अपना हेलीकॉप्टर नहीं भेजा पा रही है।
वहीं सड़कों की बात करें के बर्फबारी और बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे भी पूरी तरह से बाधित है। फिलहाल वायुसेना भी मौसम साफ होने का इंतजार कर रही है। यदि कल सुबह मौसम साफ होता है तो वायु सेना की मदद से मजदूरों की एयरलिफ्ट किया जाएगा। साथ ही इस तरह की खबरे भी है कि भारतीय सेना एवलॉन्च में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।
घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आईटीबीपी कमाडेंट पीयूष पुष्कर ने बताया माणा ने जहां पर उनकी कंपनी डिप्लॉय है, वहां से करीब एक दो किमी दूर जहां माणा चेकपोस्ट है। वहीं से एक रास्त घसतोली को जाता है, उसी जगह पर बीआरओ का कैंप है, वो भारी बर्फबारी और एवलॉन्च की चपेट में आ गया। यहां भी बताया जा रहा है कि वो कैंप बह गया है, जिसमें करीब 57 मजदूर रह रहे थे, जो बीआरओ के लिए काम कर रहे थे। इस एवलॉन्च में सभी 57 मजदूर दब गए।

You Might Also Like

रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन
  • रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।
  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?