By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के साथ परामर्श भूमिका का विस्तार किया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के साथ परामर्श भूमिका का विस्तार किया

Lokesh Badoni
Last updated: February 28, 2025 8:42 am
Lokesh Badoni Published February 28, 2025
Share
SHARE

ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरo केo विश्नोई ने बताया कि ऊर्जा के विभिन्न रूपों से ऊर्जा उत्पादन करने के अलावा, टीएचडीसीआईएल समग्र भारत में ढलान स्थिरीकरण समाधानों के लिए अग्रणी परामर्शी सेवा प्रदाता के रूप में  भी उभर रहा है। बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में अपनी भूमिका को सुदृढ करते हुए, टीएचडीसीआईएल ने अतिरिक्त तीन वर्षों के लिए अपनी परामर्श सेवाओं के विस्तार के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच), देहरादून के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्नोई ने कहा कि एमओयू के तहत, टीएचडीसीआईएल भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों का अध्ययन करने और उत्तराखंड में चारधाम मार्ग, कैलाश मानसरोवर मार्ग के एक हिस्से और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विकास के तहत खंडों के लिए शमन उपायों की सिफारिश करने के लिए एक सलाहकार के रूप में जारी रहेगा। इस परामर्शी कार्य से लगभग ₹ 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा ।

टीएचडीसीआईएल के निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन विशिष्ट स्थलीय  चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए लचीले और पारंपरिक तरीकों को एकीकृत करते हुए उन्नत भू-तकनीकी समाधान अपना रहा है। यह पहल उत्तराखंड में सड़क के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और विश्वसनीयता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।

समझौता ज्ञापन पर टीएचडीसीआईएल के कार्यपालक निदेशक(तकनीकी)  संदीप सिंघल एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के मुख्य अभियंता एवं आरओ दीपक कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक  डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल और प्रबंधक (परिकल्प एवं अभियांत्रिकी) अमित श्याम गुप्ता के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून की ओर से अधीक्षण अभियंता पूरन सिंह तथा अधिशासी अभियंता सुमित रूपम सौरव भी मौजूद थे।

टीएचडीसीआईएल अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, एनएचएआई पुणे, एनएचएआई शिलांग, उत्त्तराखंड राज्य लोक निर्माण विभाग एवं एनएचआईडीसीएल सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह के परामर्श कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त, कंपनी माता वैष्णो देवी और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण ढलान संरक्षण और रॉकफॉल शमन समाधान प्रदान कर रहा है, जो लचीले एवं नवीनतम उपायों को अपनाते हुए बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ करता है।

You Might Also Like

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा
  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?