By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का समयांतर्गत शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का समयांतर्गत शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Lokesh Badoni
Last updated: February 28, 2025 6:54 am
Lokesh Badoni Published February 28, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 28 फरवरी 2025

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का समयांतर्गत शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए आगाह किया है कि तुरंत धनराशि का सदुपयोग न करने वाले विभागों की धनराशि अन्य विभागों के आवश्यक कार्यों के लिए आवंटित कर दी जाएगी।

जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए तय लक्ष्यों को हासिल करने पर सभी विभाग विशेष ध्यान दें। निर्माण कार्यों के लिए नियुक्त कार्यदायी संस्थाओं पर संबंधित विभाग निरंतर नजर बनाए रख प्रगति का नियमित अनुश्रवण करें। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की अवशेष किश्त को अवमुक्त करने के लिए अधिकारियों को तुरंत प्रस्ताव प्रस्तुत करने की हिदायत देते हुए कहा कि स्वीकृत धनराशि व्यय करने के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों की प्रतीक्षा न की जाय और सभी विभाग तुरंत स्वीकृत धनराशि को व्यय करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बैठक में शिक्षा, चिकित्सा-स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, जल निगम, जल संस्थान, उद्यान, कृषि, सामुदायिक विकास, पशुपालन सहित अन्य विभागों की जिला योजना की मदों में प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा जिन विभागों में स्वीकृत धनराशि बचने की संभावना हो, उनसे बचत धनराशि वापस लेकर अन्य विभागों को आवश्यक व महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह प्रक्रिया अविलंब संपादित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत धनराशि लेप्स होने पर संबंधित अधिकारियों को विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ ही आगामी जिला योजना में संबंधित विभाग के परिव्यय में कटौती कर दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने हीना में नवनिर्मित पार्किंग की सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए लघु सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी यात्राकाल में इस पार्किंग का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। लिहाजा यहां पर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के साथ ही हीना की वैकल्पिक पार्किंग के टिन शेडों का यात्रा व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्यों में उपयोग करने की व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला योजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन नलकूप योजनाओं का निर्माण अविलंब पूरा करने के निर्देश देने के साथ ही जल जीवन मिशन से विभिन्न गांवों में छूटे तोकों में जलापूर्ति के लिए जिला योजना में स्वीकृत कार्य भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष की जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत परिव्यय रू. 76.57 करोड़ के सापेक्ष अभी तक रु. 43.14 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि अवशेष धनराशि से संबंधित कार्य तुरंत पूरा कर स्वीकृत धनराशि का समयांतर्गत पूर्णतः सदुपयोग सुनिश्चित कर लिया जाएगा। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि बडकोट नगर के लिए निर्माणाधीन पंपिंग योजना व नलकूप योजनाओं के लिए वनभूमि से संबंधित स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इन योजनाओं के साथ ही जिला योजना में स्वीकृत सभी नलकूप योजनाओं का निर्माण कार्य आगामी मार्च महीने में पूरा हो जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?