By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गैरसैंण में विधानसभा सत्र न कराए जाने के विरोध में कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर पहुंचे विधानसभा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गैरसैंण में विधानसभा सत्र न कराए जाने के विरोध में कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर पहुंचे विधानसभा

Lokesh Badoni
Last updated: February 21, 2025 10:54 am
Lokesh Badoni Published February 21, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे बजट सत्र में कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी हर रोज एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को वह मोटे-मोटे कंबल ओढ़ कर विधानसभा पहुंचे और उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि सत्ताधारी विधायकों को गैरसैंण में ठंड लगती है। इसलिए उन्होंने गैरसैण को गैर कर दिया है।
उत्तराखंड में चल रहे बजट सत्र में माननीय के अतरंगी रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ कल कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी हाथ और पैरों में बेड़ियां डालकर विधानसभा पहुंचे थे तो वहीं आज वह मोटे-मोटे कंबल ओढ़ कर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ और भी कई विधायकों ने कंबल ओढ़े हुए थे। कांग्रेस के इन विधायकों ने सरकार पर तंज कसा कि सरकार के लोगों को ठंड कुछ ज्यादा ही लगती है। जिसकी वजह से सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं करवाना चाहती है।
बता दें पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही गैरसैंण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा सत्र वहां ना कराए जाने पर विरोध जताया था। वहीं आज देहरादून विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत विपक्षी विधायक कम्बल लपेट कर विरोध करने पहुंचे। कांग्रेसी विधायक सरकार पर गैरसैंण में ठंड होने की वजह से सत्र ना करवाए जाने के तंज कसते नजर आए। दरसल गैरसैंण के उत्तराखंड की ग्रीषमकालीन राजधानी होने के कारण यह बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाना था। इसी बात का मुद्दा बना कर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने का काम किया। दूसरी ओर सत्ता पक्ष के विधायक खजान दास के अनुसार गैरसैंण विधानसभा में इस वक्त कार्य गतिमान होने के कारण यह सत्र देहरादून में आयोजित करवाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री धामी के वादे का आश्वासन देते हुए विधायक खजान दास ने अगली बार ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में आयोजित करवाये जाने की बात कही है।

You Might Also Like

ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन

डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?