By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात

Lokesh Badoni
Last updated: February 20, 2025 9:26 am
Lokesh Badoni Published February 20, 2025
Share
SHARE

विकासनगर । उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। देर रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक दम सटीक साबित हुई है वहीं जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फरवरी महीने में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जहां ठंड मे इजाफा हुआ है, वहीं खेती किसानी बागवानी करने वाले किसानों के लिए यह बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी। बर्फबारी होने से जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे और कुछ हद तक गर्मियों में पेयजल संकट से भी निजात मिलने की संभावना है। जौनसार बावर के चकराता लोखंडी, मोइला टॉप, कुनैन आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पर्वत श्रृंखला चांदी की चादर ओढ़े हुए नजर आ रही हैं। बर्फबारी से किसानों के चेहरों पर मुस्कान है। इन दिनों मटर की कई हेक्टेयर फसल खेतों में खड़ी है। फसलों में फुलवारी के साथ साथ अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं बर्फबारी होने से सैलानियों का रुख एक बार फिर से जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ा है। टूरिस्ट बर्फबारी का दीदार करने पहुंच रहे हैं। जिससे स्थानीय होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों सहित अन्य दुकानदारों के रोजगार में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। चकराता विकास खंड की निवर्तमान प्रमुख निधि राणा ने बताया की त्यूणी से शाम को मैं अपने गांव कुनैन आई हूं और आज यहां सुबह बर्फबारी स्टार्ट हो गई है। सभी किसान भाइयों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं और सभी बहुत खुश हैं। क्योंकि कुछ टाइम से ना तो बारिश हो रही थी ना बर्फबारी हो रही थी। जिससे फसलें सूखने की कगार पर आ गई थी। आज सभी लोग इस बर्फबारी से खुश हैं। इससे फसलें भी काफी अच्छी होंगी। इससे खेतों और बगीचों में अच्छी नमी हो जाती है और जो नदी, स्रोत वगैरा हैं तो उनमें पानी भी आ जाता है।

जहां लोगों को इन दिनों फरवरी के माह में गर्मी महसूस होने लगी थी, वहीं मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट आई है और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। टिहरी जनपद के सुरकण्डा की चोटियों, धनौल्टी काणाताल, वुरांश खण्डा में बर्फबारी देखने को मिल रही है। बर्फबारी होने से व्यवसाई व किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

You Might Also Like

ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन

डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?