By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समति (डीएलआरसी) की बैठक ली
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समति (डीएलआरसी) की बैठक ली

Lokesh Badoni
Last updated: February 20, 2025 8:56 am
Lokesh Badoni Published February 20, 2025
Share
SHARE

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समति (डीएलआरसी) की बैठक ली। जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजना एमएसवाई, पीएमईजीपी, एनआरएलएम, होम स्टे, वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना सहित ऋण जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना उपलब्धि की समीक्षा की गयी । सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के आवेदनों की पेंडेंसी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते सभी बैंक अधिकारियों को 10 दिन में निस्तारण करने और लीड बैंक अधिकारी को नियमित समीक्षा करने को कहा। साथ ही उन्होंने प्राइवेट बैंकों को भी हिदायत देते हुए 10 दिन में ऋण वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

एमएसवाई तथा पीएमईजीपी योजना में लंबित आवेदनों को लेकर जीएम डीआईसी को एलडीएम से मिलकर निस्तारित करने तथा वीर चन्द्र गढवाली गैर वाहन मद व होम स्टे में लंबित आवेदनों को लेकर पर्यटन अधिकारी को बैंक और ब्रांच वाइज डिटेल एलडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन को लेकर कृषि, उद्यान, पशुपालन तथा म्तस्य विभाग के अधिकारियों को बैंक से समन्वय करते हुए एक दिन फिक्स करने के निर्देश दिए। उन्होंने 40 प्रतिशत से कम सीडी रेश्यों वाले सभी बैंकों प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में महीने में एक दिन वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान लीड बैंक अधिकारी दान सिंह गर्बयाल ने बताया कि एमएसवाई में वार्षिक लक्ष्य 800 के सापेक्ष 752 आवेदन बैंक द्वारा सेंक्शन, पीएमईजीपी में शत प्रतिशत 84 में से 84 आवेदनों पर ऋण वितरित किए गए हैं। एनआरएलएम में 2494 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 1798 को ऋण वितरित किया गया है। वहीं वीर चन्द्र सिंह गढवाली गैर वाहन मद में प्राप्त 16 आवेदन में 6 सेंक्शन हो गए हैं। बताया कि दिसम्बर 2025 तिमाही में ऋण जमा अनुपात 31.26 प्रतिशत रहा। बताया की 6 बैंको का ऋण जमा अनुपात 40 से कम है इस दौरान जिलाधिकारी ने नाबार्ड का जनपद पोटेंशियल लिंकड क्रेडिट प्लान 2025-26 का विमोचन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पीडी आनंद सिंह सहित सभी बैंकों के अधिकारी और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन
  • रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।
  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?