By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड कैबिनेट में सख्त भू-कानून को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड कैबिनेट में सख्त भू-कानून को मंजूरी

Lokesh Badoni
Last updated: February 19, 2025 11:00 am
Lokesh Badoni Published February 19, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट ने अपनी महत्वपूर्ण बैठक में सख्त भू कानून को मंजूरी दे दी है। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही से पहले हुई कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। दरअसल उत्तराखंड की धामी सरकार भू-कानून को और सख्त बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसके लिए विधानसभा के बजट सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। उत्तराखंड के विभिन्न संगठन लंबे समय से उत्तराखंड में मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को जब उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ तो विधानसभा के बाहर भू कानून को लेकर हंगामा भी देखने को मिला था। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने तो विधानसभा गेट पर इतना हंगामा किया कि पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पडा़। वहीं भू कानून संघर्ष समित के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने भी इस मुद्दे पर सीएम धामी से मिलने की कोशिश की थी। हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे। इसे देखते हुए सरकार ये संदेश देना चाहती है कि वो सशक्त भू कानून लाने जा रही है। यही कारण है कि राज्य सरकार लगातार भू-कानून को और सख्त बनाने पर जोर दे रही है। जानकारों का मानना है कि इसके लिए इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। आज बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो गया है।

You Might Also Like

ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन

डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?