By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नगर व क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा कसी कमर।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

नगर व क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा कसी कमर।

Lokesh Badoni
Last updated: February 18, 2025 8:12 am
Lokesh Badoni Published February 18, 2025
Share
SHARE

 उत्तरकाशी 18/2/2025

भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे निशुल्क खाद्यान्न को अपात्र द्वारा गलत तरीकों से राशन कार्ड प्राप्त कर खाद्यान्न प्राप्त किया जा रहा था जबकि पात्र व्यक्ति इस राशन से वंचित रह रहे थे. इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिला आपूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग द्वारा कमर कस ली गई है. इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को एक-एक नगर पालिका का प्रभारी जांच अधिकारी का दायित्व देते हुए उनके अधीन विभागीय 6 से 7 कार्मिकों एवं नगर पालिका के कार्मिकों की टीमें गठित कर डोर टू डोर राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसके अंतर्गत उत्तरकाशी शहर में प्राथमिक जांच में ही तीन राशन कार्ड धारकों द्वारा अपना राशन कार्ड जांच टीम को समर्पण कर दिया गया है. जिला पूर्ति अधिकारी श्री संतोष कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि अपात्र व्यक्तियों द्वारा यदि अपने कार्ड को स्वयम से समर्पण नहीं किया जाएगा तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार की जांच हेतु पंचायती राज विभाग के कार्मिकों द्वारा सत्यापन कार्य संपन्न किया जाना है. जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी NFSA के सभी कार्ड धारकों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार की वार्षिक आय 15000 मासिक से अधिक हो चुकी है तो वह अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर दे. गलत प्रपत्रों के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन कार्ड न बनवाएं इस संबंध में जांच के बाद यदि कार्डधारक दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है. जिला पूर्ति अधिकारी श्री संतोष कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि डोर टु डोर सत्यापन का यह कार्य निकाय क्षेत्रों में अनवरत जारी रहेगा एक-एक राशन कार्ड की जांच की जाएगी. यदि अपात्र कार्ड धारक खुद ही अपना राशन कार्ड समर्पण कर देता है तो उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी किंतु अपात्र होने के बावजूद अपना कार्ड सरेंडर न करने वाले के विरुद्ध आवश्यक रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?