By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने ली सर्वदलीय व कार्यमंत्रणा समित बैठक
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने ली सर्वदलीय व कार्यमंत्रणा समित बैठक

Lokesh Badoni
Last updated: February 17, 2025 11:24 am
Lokesh Badoni Published February 17, 2025
Share
SHARE

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सदन के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग की अपेक्षा की

देहरादून। उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र (बजट सत्र) के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण विकास से जुड़े विषयों की चर्चा के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को वैधानिक रूप से चलाया जा सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगीद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी. उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा-संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक का एजेंडा तय किया गया आगे के एजेंडे हेतु पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि 18 फरवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद, 3 बजे अध्यक्ष द्वारा अभिभाषण पाठ का वाचन किया जाएगा। 19 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की जाएगी, इसके बाद विधायकी कार्य संपन्न होंगे। 20 फरवरी 2025 को 12.30 दोपहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आय-व्यय बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा जिसमें सामान्य बजट विभागीय बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता विधान मण्डल मोहम्मद शहजाद, एवं विधायक खजान दास, प्रीतम सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ उपस्थित रहे साथ ही सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, प्रभारी सचिव विधानसभा हेम पन्त व विधानसभा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन

डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई ने देशभक्ति के उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तराखंड की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने पूरे किए 10 वर्ष, नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए किया एमओयू
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?