By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन: डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन: डॉ. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: February 9, 2025 7:16 am
Lokesh Badoni Published February 9, 2025
Share
SHARE

कहा, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी देंगे युवाओं को सफलता के गुरू मंत्र

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में पुख्ता रखें तैयारियां

देहरादून :सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चार्चा’ कार्यक्रम के माध्यम  से विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने और सफलता के लिये गुरू मंत्र देंगे। इस विशेष कार्यक्रम का प्रदेशभर के विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस अपने शासकीय आवास पर इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली स्थित भारत मण्डपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिये परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देंगे और उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री की इस विशेष पहल का लाभ उठायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावक, शिक्षक, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के इस संस्करण के लिये बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम को प्रदेश के विद्यार्थियों के लिये और खास बनाने के लिये विभागीय अधिकारियों को अन्य सहायक गतिविधियों के आयोजन के भी निर्देश दिये गये हैं ताकि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी/माध्यमिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को तीन लाख छात्रों ने किया पंजीकरण
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिये प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने रिकॉर्ड संख्या पंजीकरण कराया है। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 294123 छात्र-छात्राएं शामिल है। इसी प्रकार 32515 शिक्षकों तथा 11206 अभिभावकों ने भी प्रधानमंत्री से परीक्षा संबंधी प्रश्न पूछने के लिये अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

छात्रों ने वीडियो बनाकर अपनी जिज्ञासा पीएम तक पहुंचाई

डॉ रावत ने बताया कि पंजीकरण के अलावा राज्य के दूरस्थ क्षेत्र के कई छात्रों को ने अपने वीडियो बनाकर अपनी जिज्ञासा को प्रधानमंत्री तक पहुचाई है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक बालिका का रेण्डम चयन परीक्षा पे चर्चा हेतु विकसित क्यूरेटेड गतिविधि के लिये हुआ है। डॉ रावत ने बताया कि इस रोमांचक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव कम करने एवं विभिन्न विषयों पर ज्ञान और समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

You Might Also Like

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा
  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?