By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: वर्ष 2024 में उत्तराखंड में महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में बढ़ोत्तरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

वर्ष 2024 में उत्तराखंड में महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में बढ़ोत्तरी

Lokesh Badoni
Last updated: February 6, 2025 10:10 am
Lokesh Badoni Published February 6, 2025
Share
SHARE

बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या के अपराधों में हुई कमी
काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/बी.एन.एस. के अन्तर्गत दण्डनीय महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में तो 2022 और 2023 की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई हैं लेकिन बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड में वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के विवरण की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 586/2024 दिनांक 30 जनवरी 2025 से भादवि/बी.एन.एस. के तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है।
श्री नदीम को उपलब्ध अपराध विवरण के अनुसार वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/भारतीय न्याय संहिता में दण्डनीय 17278 गंभीर अपराध हुये जो 2022 की तुलना 3 प्रतिशत कम हैं। 2022 में 17863, वर्ष 2023 में 17776 अपराध दर्ज हुये थे।
वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में बलात्कार के अपराधों में 10 प्रतिशत, डकैती में 50 प्रतिशत, लूट में 22, वाहन  लूट में 27, स्नैचिंग में 49, गृह भेदन (कूूमल आदि) में 19, वाहन चोरी में 17 प्रतिशत, दहेज हत्या में 60 प्रतिशत तथा अन्य गंभीर अपराधों में 9 प्रतिशत की कमी हुई है जबकि चोरी में 9 प्रतिशत, हत्या में 5 प्रतिशत, बलवा में 5 प्रतिशत, हत्या हेतु अपहरण में 100 प्रतिशत, महिला अपहरण में 91 प्रतिशत अन्य अपहरण में 144 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
श्री नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2022 में 86 महिला अपहरण दर्ज हुये जो 2023 में 77 हो गये लेकिन 2024 में 164 अपराध दर्ज हुये है, हत्या हेतु अपहरण के 2022 में 5, वर्ष 2023 में 4 तथा 2024 में 10 मामले दर्ज हुये। अन्य अपहरण के वर्ष 2022 में 418 वर्ष 2023 में 526 तथा 2024 में 1019 मामले दर्ज हुये। हत्या के 2022 में 208, वर्ष 2023 में 189 तथा 2024 में 218 अपराध दर्ज हुये। चोरी के वर्ष 2022 में 2244, वर्ष 2023 में 2473 तथा 2024 में 2441 मामले दर्ज हुये। बलवा के वर्ष 2022 में 974, वर्ष 2023 में 833 तथा 2024 में 1025 मामले दर्ज हुये।
उत्तराखंड में विभिन्न अपराधों में 2024 मंे कमी भी आयी है उनमें डकैती के वर्ष 2022 में 34 अपराधों की तुलना में 2024 में 17, लूट के 225 की तुलना में 176, वाहन लूट के 22 की तुलना में 16, स्नैचिंग के 96 की तुलना में 49, गृह भेदन (कूमल लगाना आदि) 600 की तुलना में 489, वाहन चोरी 521 की तुलना में 434, फिरौती हेतु अपहरण के 4 की तुलना में 3, दहेज हत्या के 62 की तुलना में 25, बलात्कार के वर्ष 2022 में 918 की तुलना में 2024 में 822 तथा अन्य अपराध वर्ष 2022 में 11446 की तुलना में वर्ष 2024 में 10370 अपराध दर्ज हुये है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?