By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जोशीमठ नगर में भुगतान के बाद क्षतिग्रस्त भवनों का होगा ध्वस्तीकरण, इस्टीमेट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जोशीमठ नगर में भुगतान के बाद क्षतिग्रस्त भवनों का होगा ध्वस्तीकरण, इस्टीमेट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू

Lokesh Badoni
Last updated: February 5, 2025 11:32 am
Lokesh Badoni Published February 5, 2025
Share
SHARE

चमोली । आपदा प्रभावित जोशीमठ के रेड जोन के तहत चिन्हित घर जिनका भुगतान हो चुका है उनका ध्वस्तीकरण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन द्वारा सिंहधार वार्ड में घरों के ध्वस्तीकरण के लिए सर्वे किया गया। पूर्व में भी सिंहधार, मनोहरबाग, गांधीनगर वार्ड के 07 भवनों के ध्वस्तीकरण का इस्टीमेट प्रशासन द्वारा शासन को भेजा जा चुका है।
जोशीमठ भू-धंसाव में क्षतिग्रस्त हुए 217 भवनों का सरकार द्वारा भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा कई भवन जो रेड जोन में है उनके मुवावजे की प्रक्रिया फिलहाल रोकी गयी है। सरकार द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों के क्षतिग्रस्त भवन जिनका भुगतान हो चुका है उनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के तहत इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जो भवन सड़क के नजदीक है उनका ध्वस्तीकरण मशीनों से किया जायेगा और जो भवन सड़क से दूर है उन भवनों को मैनुअल तरीके से तोड़ने की योजना है।
आज सिंहधार वार्ड की कुछ भवनों का सर्वे कर प्रशासन की टीम से उनके ध्वस्तीकरण के लिए इस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी 2023 में जोशीमठ में भू-धंसाव की आपदा के बाद लगभग 800 से अधिक आवासीय और व्यवसायिक भवन भू-धंसाव की चपेट में आ गए थे जिसके बाद सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित किया गया था और पूरे नगर को जोनों में बांटा गया था। हालांकि कुछ भवनों का मुआवजा भवन स्वामियों को मिल चुका है लेकिन जमीनों का भुगतान होना बाकी है। इसके अलावा नगर के स्थिरीकरण पर कार्य होना अभी भी बाकी है और जिन भवन स्वामियों को उनके भवन का भुगतान नहीं हुआ है उनका भुगतान होना भी बाकी है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?