By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पेड़ की चपेट में आई स्कूटी सवार बहनें, एक बहन की मौत तो दूसरी की हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पेड़ की चपेट में आई स्कूटी सवार बहनें, एक बहन की मौत तो दूसरी की हालत गंभीर

Lokesh Badoni
Last updated: February 4, 2025 9:38 am
Lokesh Badoni Published February 4, 2025
Share
SHARE

हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हरिद्वार-भेल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास अचानक भारी भरकम पेड़ आ गिरा। जिसकी चपेट में स्कूटी सवार दो बहनें आ गई। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरी घायल है। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा भगत सिंह चौक पर गांधी पार्क के पास हुआ। जहां दोनों बहनें स्कूटी पर सवार थीं। तभी उन पर पेड़ गिर गया। हादसे में एक बहन की जान चली गई। मृतका की पहचान आंचल के तौर पर हुई है। जबकि, सोनिया घायल बताई जा रही हैं। वो टिबडी की रहने वाली हैं।

हरिद्वार मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता के मुताबिक, अस्पताल में दोनों को लाया गया था, लेकिन आंचल की पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि, सोनिया की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

क्या बोले रानीपुर कोतवाली के एसएचओ? वहीं, रानीपुर कोतवाली के एसएचओ कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग की मदद से पेड़ को हटाया जा रहा है। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई है। जहां घायल को हायर सेंटर भेजा जा रहा है। उसकी हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, जब हरिद्वार अग्निशमन विभाग के फ्रंट लीड ऑफिसर नरेंद्र सिंह तोमर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर एक पेड़ के गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पेड़ को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दो महिलाओं के घायल होने की सूचना फिलहाल उन्हें मिली है। वो स्कूटी पर थी। तभी उनके साथ हादसा हुआ। पेड़ के गिरने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि पेड़ काफी पुराना था। प्रथम दृष्टया इसी वजह से पेड़ गिरा होगा। क्योंकि, किसी भी तरह का आंधी तूफान आज नहीं आया है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?