By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देसी अंदाज में काम की बात कह गए सुजीत मान
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनस्पोर्ट्स

देसी अंदाज में काम की बात कह गए सुजीत मान

Lokesh Badoni
Last updated: February 1, 2025 9:14 am
Lokesh Badoni Published February 1, 2025
Share
SHARE

मौली संवाद कॉन्क्लेवः सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए न्यूट्रिशन की अहमियत पर चर्चा

देहरादून । रेसलिंग की दुनिया में सुजीत मान का जाना पहचाना नाम रहा है। फिर चाहे एक खिलाड़ी की भूमिका रही हो या अब कोच की भूमिका। दोनों क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके खाते में हैं। यानी वह अर्जुन व द्रोणाचार्य दोनों पुरस्कार जीत चुके हैं। शनिवार को वह राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित मौली संवाद कॉन्क्लेव में शामिल हुए। देसी अंदाज में उन्होंने कई काम की बातें खिलाड़ियों और छात्रों से साझा कीं।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कॉन्क्लेव में सुजीत मान ने खेलों में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए न्यूट्रिशन की अहमियत को बेहद सरल शब्दों में समझाया। इस क्रम में फिल्म दंगल का जिक्र आया, तो विनेश फोगाट के ओलंपिक में स्वर्ण पदक से चूक जाने का भी। कॉन्क्लेव का विषय था-एडवांस स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन फॉर पीक परफॉर्मेस। विषय से जुड़े तकनीकी पक्षों को सामने रखने में डा कोमी कल्पना का अनुभव भी सत्र में दिखाई दिया। उन्होंने न्यूट्रिशन लेने के अलावा रोजाना तीन लीटर पानी अनिवार्य रूप से पीने पर जोर दिया। संचालन करते हुए पीईएफआई के सचिव डॉ पीयूष जैन ने भी कई अहम बातें कीं। राष्ट्रीय खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने भी न्यूट्रिशन पर चर्चा की। कॉन्क्लेव में तीन फरवरी को द साइंस ऑफ हाई परफॉर्मेंस कोचिंग और एंडी डोपिंग अवेयरनेस विषय पर सत्र होंगे।

हमने कभी नहीं जाना मोमो, गोलगप्पे क्या हैं।

पूर्व रेसलर सुजीत मान ने खिलाड़ियों और छात्रों को न्यूट्रिशन फूड ही लेने की सलाह देते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं जाना कि मोमो, गोलगप्पे क्या है। उन्होंने बताया कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए फिटनेस पर खिलाड़ी को सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?