By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विजेता निशानेबाजों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विजेता निशानेबाजों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया

Lokesh Badoni
Last updated: February 1, 2025 9:13 am
Lokesh Badoni Published February 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून । उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी कर रहा है, जो राज्य के खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड राइफल संघ द्वारा आयोजित मेडल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में हुआ।

समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विजेता निशानेबाजों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही, उन्होंने निशानेबाजी और अन्य खेलों के प्रति खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी कर रहा है। यह आयोजन न केवल राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी युवा पीढ़ी को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें।”

इस कार्यक्रम में प्रमुख निशानेबाजों और अन्य खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आयोजनकर्ताओं ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा मिलेगा।

उत्तराखंड राइफल संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य में खेलों को नई दिशा और गति देंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो राज्य में खेलों के प्रोत्साहन के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर नारायण सिंह राणा अध्यक्ष उत्तराखंड राइफल संघ, सुभाष राणा महासचिव उत्तराखंड राइफल्स संघ, कलिकेश नारायण अध्यक्ष एनआरएआई, जेपी नौटियाल अध्यक्ष पीएसएआई उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?