By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मां से बदला लेने के लिए 3 साल की बच्ची को किया किडनैप
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

मां से बदला लेने के लिए 3 साल की बच्ची को किया किडनैप

Lokesh Badoni
Last updated: January 31, 2025 10:09 am
Lokesh Badoni Published January 31, 2025
Share
SHARE

चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था आरोपी
हरिद्वार। हरिद्वार की कनखल पुलिस ने तीन साल की बच्ची के अपहरण के मामले को महज 10 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को कनखल क्षेत्र की एक महिला ने थाना कनखल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसका एक परिचित बब्बू पुत्र ओमी, निवासी भीखनपुर सरकी, थाना सैदनंगली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश दोपहर के समय घर आया था और उसकी तीन वर्षीय बच्ची को चॉकलेट और नमकीन दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची और आरोपी बब्बू का कुछ पता नहीं चल सका। जब उन्होंने बब्बू के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को इसकी जानकारी दी गई।
एसपी सिटी पंकज गैरोला और सीओ सिटी जूही मनराल को पूरे मामले की निगरानी का निर्देश दिया गया और कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कीं गई।
बब्बू का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करना कठिन हो रहा था। ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की रणनीति अपनाई। घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फुटेज में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बच्ची को लेकर ई-रिक्शा से हरिद्वार बस अड्डे पहुंचा और फिर दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गया। हरिद्वार पुलिस ने तुरंत दिल्ली और आसपास के मुखबिरों को अलर्ट कर दिया, कई जगहों की तलाशी के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास आर्यनगर में आरोपी के होने की सूचना मिली। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर सटीक जांच की। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और बिना समय गंवाए उसे धर-दबोचा।
पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी की शादी अपनी जान पहचान की महिला से करवाई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद बब्बू की पत्नी को उसके शराब पीने और मारपीट करने की आदत से परेशानी होने लगी व कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और अलग रहने लगी। इसके बाद बब्बू बच्ची की मां पर अपनी पत्नी वापस लाने के लिए दबाव डालने लगा। जब बात नहीं बनी, तो उसने बदला लेने के इरादे से बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे गजरौला के बजाय गाजियाबाद ले गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। वह बच्ची को लेकर लखनऊ जाने की फिराक में था, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?